फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wild Animals Organs Smuggling in Punjab

रोपड़ः जंगली जीव के अंगों की तस्करी, सांभर के 9 सींग और एक खोपड़ी बरामद

Sun, 18 Nov 2018 11:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोपड़(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोपड़(पंजाब) Updated Sun, 18 Nov 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
Wild Animals Organs Smuggling in Punjab
जंगली जीवों के अंगों की तस्करी
पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलीजेंस टीम और जंगली जीव विभाग ने छापामारी दौरान एक व्यक्ति से सांभर के नौ सींग एक खोपड़ी बरामद की है। जंगली जीव विभाग ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। काउंटर इंटेलीजेस टीम को पंजाब के रोपड़ जिले के गांव रामपुर पुरखाली के एक व्यक्ति की ओर से जंगली जीवों के अंगों की तस्करी करने की सूचना मिली थी। इस पर काउंटर इंटेलीजेंस के इंस्पेक्टर पाल सिंह और जंगली जीव विभाग के रेंज अफ्सर सुरजीत सिंह की अगुवाई में दोनो विभागों के अधिकारियों ने छापामारी की।
विज्ञापन


इस दौरान गांव रामपुर पुरखाली वासी सुखविंदर कुमार उर्फ गोपी पुत्र खुशी राम के घर से सांभर के नौ सींग तथा एक खोपड़ी बरामद हुई। तड़के की गई छापामारी के दौरान घर के एक कमरी अलमारी में से यह सामान बरामद हुआ है। काउंटर इंटेलीजेंस के इंस्पेक्टर पाल सिंह ने बताया कि आरोपी सुखविंदर सिंह जंगली जीवों के मांस को महंगे दाम पर बेचने के अलावा अंगों की तस्करी करता थी। सांभर के सींग व अन्य अंगों का प्रयोग कई दवाओं में किया जाता है।
विज्ञापन


आरोप सिद्ध होने पर 7 वर्ष तक की सजा, जुर्माना
मामला पहले सदर पुलिस थाना में लाया गया था। पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई नहीं की। इसके बाद जंगली जीव विभाग ने इस मामले में कार्रवाई की। जंगली जीव विभाग के रेंज अफसर सुरजीत सिंह ने बताया कि एक्ट की धारा 9 के तहत जिंदा जानवर के शिकार की मनाही है। धारा 39 के तहत अगर कोई जानवर मर जाता है तो वह सरकार की प्रापर्टी है। अगर कोई जंगली जानवर के अंगों या उसके मांस का कारोबार करता है तो धारा 51 के तहत सजा का प्रावधान है। दोषी पाए जाने पर 3 से 7 वर्ष तक की कैद के साथ 25 हजार रुपये तक जुर्माने की सजा दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed