फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wife Murder in Bahadurgarh of Haryana

बहादुरगढ़ः बेटे का जन्मदिन मनाने आई थी, बदले में मिली मौत, पति ने बेड में छिपाया था शव

Mon, 25 Nov 2019 11:16 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क,अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा)
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 25 Nov 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
Wife Murder in Bahadurgarh of Haryana
पत्नी की हत्या - फोटो : फाइल फोटो
पांच साल से पति से अलग रह रही महिला 22 नवंबर को बेटे का जन्मदिन मनाने ससुराल आई तो पति ने चुन्नी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को बेड में छिपा दिया। जब शव से बदबू आने लगी तो वारदात का खुलासा हुआ। सूचना पर डीएसपी अजायब सिंह, आसौदा थाना प्रभारी बीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और शव को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोपी फरार है। सोनीपत के चौहान जोशी गांव की रहने वाली ललिता (34) की शादी जसौरखेड़ी गांव के रहने वाले राजवीर के साथ हुई थी। ललिता की पति से किसी बात पर अनबन चल रही थी। इस कारण वह करीब पांच साल से पति से अलग गुरुग्राम में रह रही थी।
विज्ञापन


22 नवंबर को उसके बेटे निशांत का जन्मदिन था। जन्मदिन मनाने के लिए ललिता राजवीर के घर आई थी। इसी रात राजवीर और ललिता में किसी बात पर फिर झगड़ा हो गया। बताया गया कि राजवीर ने गुस्से में आकर ललिता की चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। शव को खुर्द-बुर्द करने की नीयत से बेड में छिपा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 नवंबर को जब शव से बदबू आने लगी तो आसपास के लोगों को कुछ शंका हुई और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम को बुलाया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम सोमवार को होगा।

वारदात के समय कोई नहीं था घर में

पुलिस के अनुसार, राजवीर ने 22 नवंबर की देर रात वारदात को अंजाम दिया। उस समय घर में और कोई मौजूद नहीं था। बेटी और बेटे को राजवीर ने उनकी मौसी के घर सोने के लिए भेज दिया था। बताया गया कि ललिता पिछले पांच वर्षों से अपने पति से अलग गुरुग्राम में रह रही थी।

पुलिस ने ललिता के भाई अक्षय की शिकायत पर राजवीर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है। पोस्टमार्टम के लिए शव को नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम सोमवार को होगा।
- बीर सिंह, थाना प्रभारी आसौदा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed