{"_id":"cacced4258a3355a56d46d883870e36e","slug":"wife-give-poison-all-family-member-and-run-her-lover-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहु ने उठाया खौफनाक कदम...और प्रेमी संग फुर्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहु ने उठाया खौफनाक कदम...और प्रेमी संग फुर्र
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Thu, 02 Apr 2015 08:38 PM IST
विज्ञापन
ऐसी बहु भगवान किसी दुश्मन को भी न दे। इसने अपने प्रेमी का प्यार हासिल करने के मकसद से खौफनाक कदम उठा लिया।
विज्ञापन
अपने ससुरालीजनों को सब्जी में नशीला पदार्थ डालकर खिला दिया और लाखों के सोने के जेवरात और नकदी लेकर अपने प्रेमी संग फरार हो गई। उसके पति ने सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। मामला, फतेहाबाद जिले के गांव धांगड़ का है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय एसडीएम कार्यालय में कार्यरत युवक की शादी दो वर्ष पूर्व गांव सदलपुर निवासी युवती के साथ हुई थी। पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी का किसी अन्य युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। मंगलवार को उसकी पत्नी ने सब्जी में नशीला पदार्थ डालकर उसके माता-पिता और भाई को खिला दिया। जब तीनों बेहोश हो गए तो वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।
विज्ञापन
शाम को वह घर पहुंचा तो देखा के उसके परिजन बेहोश पड़े हैं। उसने तीनों को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। घर आकर देखा तो घर में 20 तोले सोने के जेवरात और एक लाख 40 हजार रुपये की नकदी गायब थी। उसने इसकी शिकायत बुधवार को पुलिस को दी। उसने बताया कि बुधवार शाम को उसके परिजनों को होश आया और वह उन्हें अस्पताल से घर ले आया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन