फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wife arrested along with her lover for murder of husband in Patiala

Patiala News: पुलिस ने सुलझाई टेलर की हत्या की गुत्थी, पत्नी के कहने पर प्रेमी ने उतारा था मौत के घाट

Sun, 03 Dec 2023 01:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 03 Dec 2023 01:22 PM IST
सार

जांच में सामने आया कि टेलर मास्टर की पत्नी परमजीत कौर का उन्हीं के पड़ोस में रहने वाले गुलजार सिंह उर्फ गारी के साथ संबंध हैं। गारी मजदूरी करता है और उसका टेलर मास्टर के घर आना-जाना था। इसी दौरान साल 2006 में गारी व परमजीत कौर के आपस में अवैध संबंध बन गए थे।

विज्ञापन
Wife arrested along with her lover for murder of husband in Patiala
सांकेतिक फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के पटियाला जिले के गांव सलेमपुर सेखां में टेलर लक्ष्मण सिंह के कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर 29 अक्तूबर 2023 को दातर से वार कर हत्या कर दी थी। टेलर मास्टर को वह दोनों अपने प्रेम में रोड़ा मानते थे। आरोपियों की पहचान गुलजार सिंह उर्फ गारी निवासी गांव सलेमपुर सेखां व परमजीत कौर के तौर पर हुई है। दोनों को बांसमा-तेपला-बनूड़ रोड से काबू किया गया है।

विज्ञापन


एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि कर्म सिंह नाम के लड़के ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसके पिता लक्ष्मण सिंह घर में पुरुषों के कपड़े सिलते थे। 29 अक्तूबर 2023 को वह घर में सोए थे तो किसी व्यक्ति ने उनके घर में दाखिल होकर तेजधार हथियार से वार कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस ने थाना शंभू में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज करके जांच शुरू कर की।
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि टेलर मास्टर की पत्नी परमजीत कौर का उन्हीं के पड़ोस में रहने वाले गुलजार सिंह उर्फ गारी के साथ संबंध हैं। गारी मजदूरी करता है और उसका टेलर मास्टर के घर आना-जाना था। इसी दौरान साल 2006 में गारी व परमजीत कौर के आपस में अवैध संबंध बन गए। पता लगने पर गांव के कुछ गणमान्य लोगों व परिवारिक सदस्यों ने बीच में पड़कर दोनों को ऐसा न करने के लिए समझाया लेकिन दोनों नहीं माने और साल 2022 में गारी व परमजीत कौर घर से भागकर बनूड़ में जाकर रहने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में जब इनके ठिकाने के बारे में लक्ष्मण सिंह को पता लगा तो वह परिवार के लोगों को साथ लेकर करीब छह महीने पहले परमजीत कौर को वापस घर ले आया। तब से दोनों आरोपी उसे अपने प्रेम में रोड़ा मानते थे। 29 अक्तूबर की देर रात गारी ने लक्ष्मण सिंह के घर में घुसकर दातर से उस पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। बाद में दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक जल्द ही आरोपियों का अदालत से रिमांड हासिल कर उनसे और पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed