{"_id":"62e98491ebcb6b1198786a70","slug":"wheat-worth-3-53-crores-missing-from-pangrain-godowns-in-firozpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में घपला: पनग्रेन के गोदामों से 3.53 करोड़ का गेहूं गायब, छह इंस्पेक्टरों के खिलाफ शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फिरोजपुर में घपला: पनग्रेन के गोदामों से 3.53 करोड़ का गेहूं गायब, छह इंस्पेक्टरों के खिलाफ शिकायत
Wed, 03 Aug 2022 06:00 AM IST
ajay kumar
अनिल कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
अनिल कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 03 Aug 2022 06:00 AM IST
सार
इन गोदामों में पड़े गेहूं की देखरेख की जिम्मेदारी छह इंस्पेक्टरों की थी। इसीलिए विभाग ने उन छह इंस्पेक्टरों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। विभाग के सूत्रों का कहना है कि बुधवार तीन अगस्त को इनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
गेहूं।
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर जिले में पनग्रेन के चार गोदामों से 40 हजार 118 गेहूं के बैग खुर्दबुर्द होने का मामला उजागर हुआ है। इनमें 50 किलो गेहूं से भरे बैग 17 हजार 160 और तीस किलो गेहूं से भरी 22 हजार 958 बोरियां शामिल हैं। गेहूं की कीमत तीन करोड़ 53 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है। इस संबंध में खाद्य आपूर्ति (पनग्रेन) विभाग ने अपने उन छह इंस्पेक्टरों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है, जिनकी देखरेख में ये गोदाम थे। वहीं, डीएफसी वंदना कंबोज से दो बार फोन पर बात करने की कोशिश की गई परंतु नहीं हो सकी।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक फिरोजपुर में पनग्रेन के चार गोदामों में गेहूं के बैग खुर्दबुर्द किए जाने की जानकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को मिली थी। अधिकारियों ने गोदामों में पड़ी गेहूं की बोरियों की गिनती (पीवी) करवाई, जो कम पाई गईं। बेदी गोदाम में पनग्रेन की 50 किलो वजन वाली 10364 गेहूं की बोरियां और 30 किलो वजन वाले 16389 बैग, मछली मंडी स्थित गोदाम से 50 किलो गेहूं के 6176 बैग, चावला गोदाम में 50 किलो वाले 620 बैग व एक अन्य गोदाम से 30 किलो गेहूं के 6569 बैग खुर्दबुर्द किए गए हैं। खुर्दबुर्द गेहूं की कीमत तीन करोड़ 53 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
इन गोदामों में पड़े गेहूं की देखरेख की जिम्मेदारी छह इंस्पेक्टरों की थी। इसीलिए विभाग ने उन छह इंस्पेक्टरों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। विभाग के सूत्रों का कहना है कि बुधवार तीन अगस्त को इनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया जाएगा। फिलहाल ये सभी इंस्पेक्टर लापता हैं और विभाग को यह जानकारी नहीं है कि वे कहां हैं।
विज्ञापन
गांव मधरे के गोदाम में गेहूं की बोरियों की गिनती जारी
जानकारों का कहना है कि सीमांत गांव मधरे स्थित पनग्रेन गोदाम में पड़े गेहूं की बोरियों की गिनती की जा रही है। यहां भी हजारों की संख्या में गेहूं के बैग खुर्दबुर्द किए गए हैं। यहां पलंथ लगाते समय क्रेट बीच में रखकर उनके आसपास गेहूं के बैग रखे गए थे, ताकि ऐसा लगे कि पलंथों में गेहूं की बोरियां पूरी हैं। इसका खुलासा कुछ दिन पहले हुआ है, इसीलिए गोदाम में पड़े बैगों की गिनती की जा रही है।