फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Watching the video of Bad Touch reveals the rape by 9 year old baby

स्कूल में बैड टच का वीडियो देख रो पड़ी बच्ची, फिर हुआ अंकल की घिनौनी करतूत का खुलासा

Thu, 09 Aug 2018 09:39 AM IST
रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Updated Thu, 09 Aug 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
Watching the video of Bad Touch reveals the rape by 9 year old baby
सांकेतिक तस्वीर
पटियाला के एक सरकारी स्कूल में एक एनजीओ ने छोटी बच्चियों को बैड टच क्या होता है, गुड टच संबंधी एक वीडियो दिखाया। इसके बाद एक 9 साल की बच्ची के साथ दो बार रेप होने का खुलासा हुआ है। दरअसल तीसरी क्लास में पढ़ने वाली बच्ची इस वीडियो को देखकर रोने लगी। एनजीओ वालों ने जब कारण पूछा तो उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाले अंकल उसे टाफी व चाकलेट देने का लालच देकर बैड टच करते हैं। 
विज्ञापन


एनजीओ के सदस्य बच्ची के माता-पिता से संपर्क किया और उन्हें लेकर संबंधित कोतवाली थाने पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 और सेक्शन चार पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। तीसरी क्लास में पढ़ने वाली पीड़ित 9 साल की बच्ची को सोमवार को उसके स्कूल में एक एनजीओ ने वीडियो दिखाया था। क्लास टीचर समेत एनजीओ के नुमाइंदों ने उसे चुप कराने की कोशिश की, लेकिन वह रोती रही। उसे शांत कराने के बाद जब प्यार से पूछा, तो जो  उसने खुलासा किया।
विज्ञापन


 उससे सभी सहम गए। बच्ची ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले अंकल उसे टाफी व चाकलेट का लालच देकर ऊपर वाले कमरे में ले जाते हैं और फिर बैड टच करते हैं। इससे काफी दर्द होता है। एनजीओ वालों ने तुरंत हरकत में आकर स्कूल वालों के जरिये बच्ची के माता-पिता तक पहुंचे। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

   
मामले के जांच अधिकारी थाना कोतवाली के एएसआई मनजीत सिंह ने बताया कि आरोपी अंकल कोई और नहीं, बल्कि बच्ची जिस घर में किराए पर एक कमरे में रहती है, उसी घर में पास वाले कमरे में आरोपी भी किराए पर ही रहता है। घर के ऊपरी हिस्से में एक कमरा है, जो फिलहाल खाली है। इस कमरे को वारदात करने में इस्तेमाल किया गया है। आरोपी की पहचान मोती लाल (31) के तौर पर हुई है।


आरोपी मूल रूप से जौनपुर यूपी का रहने वाला है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने तीन महीने पहले बच्ची साथ रेप किया था। इसके बाद पांच अगस्त को भी रेप किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed