फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Villagers raised questions on Bathinda encounter

Bathinda News: बठिंडा एनकाउंटर पर सवाल, गैंगस्टर की मां व ग्रामीण बोले- घर से ले गई पुलिस, पूरी कहानी फर्जी

Tue, 04 Jul 2023 04:47 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 04 Jul 2023 04:47 PM IST
सार

सीआईए स्टाफ के इंस्पेक्टर तरलोचन सिंह ने कहा कि आरोपी जसविंदर की मां राजप्रीत कौर और ग्रामीणों के आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसके घर से गोली सिक्का भी बरामद किया है लेकिन अभी इस मामले में उसे शामिल नहीं किया है।

विज्ञापन
Villagers raised questions on Bathinda encounter
बठिंडा सिविल अस्पताल में मौजूद पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बठिंडा एनकाउंटर पर सवाल उठने लगे हैं। गैंगस्टर जसविंदर सिंह उर्फ घोड़ा की मां राजप्रीत कौर और गांववासियों ने इसे झूठा बताया है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोप बेबुनियाद हैं। मंगलवार को गैंगस्टर जसविंदर सिंह घोड़ा की मां राजप्रीत कौर ने गांववासियों के साथ मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह बेटा जसविंदर घर में मौजूद था। कुछ देर बाद पुलिस की एक टीम घर में दाखिल हुई और उसे उठाकर ले गई। 

विज्ञापन


शाम को पता चला कि पुलिस ने फर्जी मनगढ़त कहानी बनाकर बेटे जसविंदर के पैर पर गोली मारकर एनकाउंटर दिखा दिया है। यह पूरा मामला बिल्कुल झूठा है। गैंगस्टर की मां ने आरोप लगाया पुलिस ने अपने पास से ही हथियार और मोटरसाइकिल उनके बेटे और साथी बुधराम पर लगाए हैं। बेटे के पास कोई हथियार नहीं था।
विज्ञापन


गांव जज्जल के पूर्व सरपंच जगदेव सिंह ने कहा कि जसविंदर को घर से ले जाने की घटना घर के समीप स्थित आटा चक्की में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई होगी। इसका पता चलते ही पुलिस वाले सीसीटीवी की डीवीआर अपने साथ ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि जसविंदर पर केस जरूर दर्ज है लेकिन एनकाउंटर की कहानी फर्जी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ सीआईए स्टाफ के इंस्पेक्टर तरलोचन सिंह ने कहा कि आरोपी जसविंदर की मां राजप्रीत कौर और ग्रामीणों के आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसके घर से गोली सिक्का भी बरामद किया है लेकिन अभी इस मामले में उसे शामिल नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed