{"_id":"5ce2e256bdec220728420e09","slug":"villagers-attacks-on-guests-after-returning-from-barat","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हन लेकर घर लौटा तो ग्रामीणों ने कर दिया मेहमानों पर हमला, ये वजह आई सामने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दूल्हन लेकर घर लौटा तो ग्रामीणों ने कर दिया मेहमानों पर हमला, ये वजह आई सामने
Mon, 20 May 2019 10:53 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 20 May 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद के गांव कलावती में जब दूल्हा दुल्हन को लेकर घर लौटा तो ग्रामीणों ने उसकी शादी में आए मेहमानों पर हमला कर दिया। इसमें उसके कई रिश्तेदार घायल हो गया। बारात शादीपुर जुलाना में गई हुई थी।
विज्ञापन
वहां डीजे पर नाचने को लेकर दूल्हे के रिश्तेदारों व उसके गांव के लोगों के बीच विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर घर आने के बाद मामला इतना बढ़ गया कि जमकर लाठी, डंडे, जेली व चाकू चले।
विज्ञापन
इस झगड़े में चार-पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जींद व पानीपत में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने घायल दूल्हे की बुआ के बेटे की शिकायत पर गांव के आठ लोगों को नामजद करते हुए 8-10 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
गांव कलावती निवासी अमित की शनिवार को शादी थी। अमित की बारात शादीपुर जुलाना में गई हुई थी। बारात में गांव कलावती के काफी लोग व अमित के रिश्तेदार भी गए थे।
यहां डीजे पर नाचने को लेकर गांव कलावती व अमित के रिश्तेदारों के बीच झगड़ा हो गया। उस समय तो झगड़ा निपटा गया लेकिन जब अमित दुल्हन को लेकर घर पहुंचा तो गांव के लोगों ने उसके रिश्तेदारों पर हमला कर दिया। इसमें कैथल के पाई-भाणा निवासी नरेंद्र व वीरेंद्र को चाकू लग गए। नरेंद्र व वीरेंद्र दूल्हे अमित की बुआ के लड़के हैं।
लगभग एक घंटे तक हुए हंगामे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया। परिजनों ने नरेंद्र व वीरेंद्र को जींद के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जबकि एक अन्य घायल गांव साहनपुर निवासी सुनील पानीपत के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया।
पुलिस ने घायल वीरेंद्र की शिकायत पर गांव कलावती निवासी संजय, नवीन, अहकम, बल्ला, प्रदीप, सतीश, हरेंद्र और दिलबाग को नामजद करते हुए 8-10 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। फिलहाल इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।