{"_id":"57a8e1f34f1c1b2a12ee4a9b","slug":"vikas-murder-case-attack-on-family-members-sector-25-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों में नहीं पुलिस का खौफ, 18 साल का बेटा खो चुके परिजनों पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपराधियों में नहीं पुलिस का खौफ, 18 साल का बेटा खो चुके परिजनों पर हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 10 Aug 2016 05:17 PM IST
विज्ञापन
chandigarh murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराधियों की धरपकड़ के लिए रविवार को डीएसपी की अगुवाई में अभियान चला तो रात के अंधेरे में विकास के परिजनों पर पथराव हुआ। डरा व घबराया परिवार सोमवार को दोपहर एसएसपी सुखचैन सिंह गिल से मिलने पुलिस मुख्यालय पहुंचा। एसएसपी ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया है।
सेक्टर 25 में 18 साल का बेटा खो चुके ओमप्रकाश और उसके परिवार पर शराब माफिया ने हमले तेज कर दिए हैं। ओमप्रकाश ने बताया कि रविवार को देर रात उनके घर पर गिरफ्तार लोगों के साथियों ने पथराव किया। जबकि उस समय वहां पुलिस की जिप्सी भी खड़ी थी। जब जिप्सी वालों को बताया तो उनकी हिम्मत भी नहीं पड़ी कि गलियों में जाकर देख सकें कि पथराव किसने किया है।
इससे पहले भी शनिवार को रात करीब 30 हथियार बंद युवकों ने ओमप्रकाश के घर के पास नंगी तलवारें लहराई थी और हमला करने की फिराक में आए थे। पीड़ित परिजनों का कहना है कि सेक्टर 25 उनके लिए सेफ नहीं है। गली गली में अवैध शराब और नशे की चीजें बिक रहीं हैं। कोई अगर आवाज उठाने की कोशिश करता है तो उस पर हमले होते हैं।

कार्रवाई नहीं हुई इसलिए हो गया मर्डर
murder in market, cctcv footage
- फोटो : cctv footage
पुलिस की संख्या बढ़ाई जाएगी: एसएसपी
एसएसपी सुखचैन सिंह गिल ने पीड़ित परिजनों को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिया और कहा कि इलाके में पुलिस की मौजूदगी और बढ़ाई जाएगी। साथ ही मामले की फाइल वह खुद देखेंगे। रविवार को भी पुलिस ने एरिया के अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया था और 8 लोगों को पकड़ा था।
कार्रवाई नहीं हुई इसलिए हो गया मर्डर
एरिया पार्षद सुभाष चावला का कहना है कि उन्होंने सेक्टर 25 में अवैध रूप से शराब व अन्य नशा बेचने का मामला पुलिस के आला अधिकारियों के सामने कई बार उठाया। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जिसकी वजह से एक युवक की जान चली गई।