{"_id":"63369cd50cd44f3955657ef8","slug":"vigilance-arrested-patwari-for-taking-bribe-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में विजिलेंस का एक्शन: रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों दबोचा, प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर मांगी थी रकम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत में विजिलेंस का एक्शन: रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों दबोचा, प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर मांगी थी रकम
Fri, 30 Sep 2022 01:11 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 30 Sep 2022 01:11 PM IST
सार
अधिकारियों ने जिला वन अधिकारी राजेश वत्स को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। इसके बाद टीम बीडीपीओ कार्यालय पहुंची। जब रोहित ने पवन को रिश्वत की राशि थमाई तो उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। टीम उसके कार्यालय में रिकॉर्ड खंगाल रही है।
विज्ञापन
रिकॉर्ड खंगालती विजिलेंस टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
विजिलेंस की टीम ने बीडीपीओ कार्यालय खरखौदा के पटवारी को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को बीडीपीओ कार्यालय परिसर से ही पकड़ा है। वह गांव गढ़ी सिसाना के व्यक्ति की लाल डोरा की जमीन की प्रॉपर्टी आईडी बनाने के नाम पर रिश्वत ले रहा था। विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
डीएसपी विजिलेंस जयपाल सिंह ने बताया कि गांव गढ़ी सिसाना के रोहित ने शिकायत दी थी कि उसे अपने गांव में लाल डोरा के अंदर स्थित मकान की प्रॉपर्टी आईडी बनवानी थी। इसके बदले में पटवारी पवन कुमार ने उससे रिश्वत की मांग की।
विज्ञापन
वह रिश्वत के रूप में 15 हजार रुपये की मांग कर रहा है। इसके बारे में विजिलेंस अधिकारियों को अवगत कराया गया। अधिकारियों ने जिला वन अधिकारी राजेश वत्स को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। इसके बाद टीम बीडीपीओ कार्यालय पहुंची। जब रोहित ने पवन को रिश्वत की राशि थमाई तो उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। टीम उसके कार्यालय में रिकॉर्ड खंगाल रही है। साथ ही आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन