फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Video of Inhuman Torture of Man of Karnal goes viral in Panipat

पानीपत में अमानवीयता: युवक को अगवा कर किया कुकर्म, थर्ड डिग्री टॉर्चर के बाद बनाया अश्लील वीडियो, ये था कसूर

Tue, 24 Jan 2023 10:17 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 24 Jan 2023 10:17 AM IST
सार

करनाल निवासी 35 वर्षीय युवक ने बताया कि कुछ दिन पहले वह अपनी विवाहित साली को लेकर भाग गया था। इससे भड़के ससुरालियों ने उसको घरौंडा से किडनैप कर लिया। उसे कार में डालकर पानीपत डेरे में ले आए। पीड़ित युवक ने बताया कि यहां 12 लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसे अमानवीय यातनाएं दी गईं।

विज्ञापन
Video of Inhuman Torture of Man of Karnal goes viral in Panipat
क्राइम

विस्तार

करनाल के एक गांव के युवक को विवाहिता साली को भगाकर ले जाना महंगा पड़ गया। रिश्तेदारों ने उसका अपहरण किया और उसे पानीपत लाकर अमानवीय यातनाएं दी गईं। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। रिश्तेदारों ने उसे थर्ड डिग्री टॉर्चर दिया, नग्न करके पीटा। उसके साथ कुकर्म किया। उसे पेशाब तक पिलाया। जूतों की माला पहनाई। धरती पर नाक रगड़वाई। नग्न अवस्था में उसकी वीडियो बनाई। इतना सब करने के बाद आरोपी रिश्तेदारों ने उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दी। मामले की शिकायत करनाल पुलिस को दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज करके विभिन्न पहलुओं पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


करनाल निवासी 35 वर्षीय युवक ने बताया कि कुछ दिन पहले वह अपनी विवाहित साली को लेकर भाग गया था। इससे भड़के ससुरालियों ने उसको घरौंडा से किडनैप कर लिया। उसे कार में डालकर पानीपत डेरे में ले आए। पीड़ित युवक ने बताया कि यहां 12 लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसे अमानवीय यातनाएं दी गईं। युवक ने बताया कि उसके गले में जूतों का हार डालकर पेशाब पिलाया गया और कई तरह से प्रताड़ित किया गया। 
विज्ञापन


विशेष समुदाय के लोगों में रोष
वारदात के बाद से पीड़ित समुदाय के लोगों में रोष है। लोगों ने गांव के व्यक्ति के साथ हुई इस अमानवीय घटना के बाद गांव में बैठक की। जिसमें युवक के साथ हुई घटना की जांच किए जाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण बोले: कानून को अपने हाथ में लिया
ग्रामीणों ने कहा कि युवक ने अपनी साली को भगाया था, इस अपराध के लिए उसे कानूनी तरीके से सजा दी जानी चाहिए थी, लेकिन कुछ लोगों ने अपनी अदालत लगाकर उसे बेइज्जत किया और उसकी वीडियो बनाकर कर वायरल की, जो सरासर गलत है। उन्होंने कानून को अपने हाथ मे लिया है, इसकी सजा उन्हें मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed