फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Video of beating of youth in Ludhiana viral on social media

गुंडागर्दी का वीडियो: युवक पर किया हमला, खून से लथपथ इलाके में घुमाया, सोशल मीडिया पर वीडियो किया वायरल

Fri, 20 Jan 2023 12:09 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 20 Jan 2023 12:09 AM IST
सार

थाना डाबा के एसएचओ रणवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों का पता लगा मामला दर्ज किया जाएगा। वायरल वीडियो पर एसएचओ ने कहा कि वह भी चेक किया जा रहा है। इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Video of beating of youth in Ludhiana viral on social media
युवक को पीटते आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में युवक को पीटने के बाद खून से लथपथ अवस्था में गाड़ी में बैठा घूमाने का मामला सामने आया है। वर्चस्व को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां की ग्रेवाल कॉलोनी इलाके में कुछ युवकों ने पुरानी रंजिश में हरप्रीत पर हथियारों से कातिलाना हमला कर दिया। युवकों ने फिल्मी स्टाइल में हरप्रीत को जमीन से उठाया और गाड़ी में जबरदस्ती डाल लिया। इसके बाद आरोपियों ने हरप्रीत का वीडियो बनाना शुरू कर दिया और गाली देते रहे।  

विज्ञापन


गाड़ी में बिठाकर खून से लथपथ हरप्रीत को वे पीटते रहे और धमकी देते रहे कि वह अब अपने साथियों को बुलाए। आरोपियों ने घायल हरप्रीत को खून से लथपथ हालत में ही जीप में बैठा कर पूरा इलाका घुमाया ताकि उनका वर्चस्व कायम रहे। इसके बाद वह उसे फेंककर फरार हो गए। घायल हरप्रीत के परिवार वालों ने उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। इस मामले की जानकारी थाना डाबा पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रेवाल कॉलोनी इलाके के रहने वाले हरप्रीत सिंह ने बताया कि वह बुधवार को अपने कुछ दोस्तों के साथ ग्रेवाल पार्क के पास खड़ा था। इसी दौरान कुछ युवक जीप पर आए। उन्होंने पहले जीप से टक्कर मारने की कोशिश की। हरप्रीत को पता चल चुका था कि युवक उसे मारने आए थे। हरप्रीत ने बताया कि वह तुरंत वहां से भाग गया। आरोपियों ने उसका पीछा किया और उस पर हथियारों से हमला कर दिया। इसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया और वहीं जमीन पर गिर पड़ा। 


आरोपियों ने उसे उठाया और गाड़ी में बैठा लिया। एक युवक ने वीडियो बनाना शुरू कर दी और उसे वीडियो में भी पीटते रहे। हरप्रीत के मुताबिक आरोपियों ने उसे पूरा इलाका घुमाया और पीटते रहे। उसके सिर से खून निकलता रहा मगर बेरहम आरोपी पीटते रहे। आरोपियों ने उसे धमकी दी कि वह अपने साथियों को बुलाए। इसके बाद आरोपी उसे घर के पास ही फेंककर फरार हो गए। 

हरप्रीत ने बताया कि अगर उसका घर नजदीक न होता तो आरोपी उसे जान से ही मार देते। इसके बाद उसके परिवार वालों ने ही उसे अस्पताल पहुंचाया। आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। थाना डाबा के एसएचओ रणवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों का पता लगा मामला दर्ज किया जाएगा। वायरल वीडियो पर एसएचओ ने कहा कि वह भी चेक किया जा रहा है। इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed