फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Video of ASI taking bribe in Punjab goes viral on social media

Punjab: रिश्वत लेते ASI का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, SSP ने किया निलंबित, डीएसपी को जांच का आदेश

Sun, 04 Sep 2022 06:51 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 04 Sep 2022 06:51 PM IST
सार

मामले की जांच का आदेश डीएसपी जगीर सिंह को दिया गया है। थाना मल्लांवाला के एसएचओ को आदेश दिया गया है कि जिस व्यक्ति से एएसआई ने रिश्वत ली है, उससे शिकायत लेकर एएसआई के खिलाफ उचित कार्रवाई करें। एसपी ने बताया कि जिस व्यक्ति से एएसआई रिश्वत ले रहा है, उसने अभी तक शिकायत नहीं दी है।

विज्ञापन
Video of ASI taking bribe in Punjab goes viral on social media
रिश्वत लेता एएसआई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एक एएसआई का रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद एएसआई को निलंबित कर दिया गया है। मामला पंजाब के फिरोजपुर जिले का है। मामले की जांच डीएसपी कर रहे हैं। यह जानकारी एसपी (ग्रामीण) गुरमीत सिंह चीमा ने दी है। एसपी गुरमीत सिंह चीमा ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो थाना मल्लांवाला की है। यहां तैनात एएसआई बलविंदर सिंह वीडियो में रिश्वत लेता दिख रहा है। एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने वीडियो के आधार पर एएसआई बलविंदर सिंह को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


मामले की जांच का आदेश डीएसपी जगीर सिंह को दिया गया है। थाना मल्लांवाला के एसएचओ को आदेश दिया गया है कि जिस व्यक्ति से एएसआई ने रिश्वत ली है, उससे शिकायत लेकर एएसआई के खिलाफ उचित कार्रवाई करें। एसपी ने बताया कि जिस व्यक्ति से एएसआई रिश्वत ले रहा है, उसने अभी तक शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बीते कुछ दिनों से ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था। वीडियो में एएसआई अपने कमरे में चारपाई पर लेटा है। उससे कमरे में कुछ व्यक्ति मिलने पहुंचते हैं। वह अपने कामकाज के एवज में उसे नकदी देते हैं। एएसआई चारपाई पर उठकर अपने टेबल पर चला जाता है। जब व्यक्ति उसे नकदी देते हैं तो उन्हें एएसआई कहता दिखाई दे रहा है कि तुम कहीं मेरा वीडियो तो नहीं बना रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में ये लोग कहते हैं कि जो व्यक्ति हमारा काम कर रहा है, उसकी वीडियो क्यों बनाएंगे। उनका तो मोबाइल लॉक है। वीडियो में एएसआई रिश्वत लेते साफ नजर आ रहा है। रिश्वत देने वाले ये भी कहते हैं कि 1500 रुपये पहले दे चुका हूं। 6500 रुपये और दे रहे हैं। जानकारों का कहना है कि इस मामले में थाना के कई कर्मचारी लपेटे में आएंगे, क्योंकि रिश्वत लेने से पूर्व एएसआई अपने किसी वरिष्ठ से बात कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed