{"_id":"84e8a590e28e927c5e5bbb8d457a4d7e","slug":"victim-minor-girl-bearth-a-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसने बनाया 13 साल की बच्ची को 'मां'?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसने बनाया 13 साल की बच्ची को 'मां'?
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 04 Jan 2014 12:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढ़े तेरह साल की लड़की द्वारा जीएमसीएच-32 में बच्ची को जन्म देने के मामले में पुलिस अभी तक आरोपी के बारे में कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन
इस बारे में पुलिस के पास बस यही जवाब है कि बच्ची अभी कुछ भी नही बता रही है। वहीं शुक्रवार को लड़की को अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
लड़की और उसकी बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। माना जा रहा है कि लड़की या तो किसी दबाव में है या फिर किसी से डर रही है। इस मामले में किसी करीबी या किसी रसूखदार का हाथ होने का भी संदेह है।
विज्ञापन
मनीमाजरा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एक जनवरी को ही मामला दर्ज कर लिया था। मनीमाजरा के एडिशनल एसएचओ राजवीर का कहना कि शुक्रवार शाम को भी लड़की के पिता से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
अभी तक न तो लड़की के माता पिता और न ही लड़की पुलिस को आरोपी के बारे में बता रहे हैं। राजवीर ने बताया कि एक लेडी सब इंस्पेक्टर भी नाबालिग से कई बार बात कर चुकी है लेकिन वह कुछ भी बताने को राजी नहीं है।