फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   victim child statement, zulfikar done misdeed after drug in cold drink

कोर्ट में बच्चा बोला, कोल्ड ड्रिंक में नशा दे जुल्फिकार करता था कुकर्म

Wed, 11 May 2016 05:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 11 May 2016 05:38 PM IST
विज्ञापन
victim child statement, zulfikar done misdeed after drug in cold drink
जुल्फिकार, चंडीगढ़ - फोटो : file photo

थिएटर एज के डायरेक्टर जुल्फिकार खान के खिलाफ बच्चों से कुकर्म मामले में मंगलवार को पांच पीड़ितों में से एक और पीड़ित ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय में बयान दर्ज करवाए। इससे पहले भी दो पीड़ित जुल्फिकार खान के खिलाफ बयान दर्ज करवा चुके हैं। बयान के बाद बचाव पक्ष ने उसका क्रॉस एग्जामिनेशन भी किया। अगली सुनवाई में 16 जुलाई को अन्य पीड़ितों के बयान होंगे।

विज्ञापन


पटियाला में बतौर हार्डवेयर इंजीनियर काम करने वाले पीड़ित ने कोर्ट को बताया कि वह 2004 में जुल्फिकार से मिला था। उस वक्त वह 5वीं में पढ़ता था। इसी दौरान उसने ‘थिएटर एज’ ज्वाइन किया था। करीब एक साल बाद 2005 में जुल्फिकार ने उससे पहली बार कुकर्म किया था। उससे पहले उसने उसे पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी थी। इसे पीने के बाद वह बेहोश हो गया था। उसके बाद भी उसने कई बार उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि इससे पहले एक पीड़ित ने अपने बयान में कोर्ट को बताया था कि जुल्फिकार उनके साथ ग्रुप सेक्स भी करता था। साथ ही जुल्फिकार हर बच्चे से अकेले में भी कुकर्म करता था।
विज्ञापन


यह है मामला 
पिछले साल जुलाई में चाइल्ड राइट कमीशन की शिकायत पर सेक्टर-11 थाना पुलिस ने थिएटर एज के डायरेक्टर जुल्फिकार खान को गिरफ्तार किया था। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब पीड़ित बच्चों के परिजनों ने हेल्पलाइन पर शिकायत दी। इसके बाद चाइल्ड राइट कमीशन के पास और भी बच्चों की शिकायतें आईं। कमीशन में थिएटर एज ग्रुप के कुछ बच्चों ने उनके साथ वर्ष 2002 से यौन शोषण करने की बात कही। शिकायत के अनुसार जुल्फिकार उनसे कई वर्षों से कुकर्म कर रहा था और उस वक्त वे नाबालिग भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed