{"_id":"a2fa50d2d540a386f87dd07696685776","slug":"vicious-husband-and-wife-and-handiwork","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन पति-पत्नी की करतूतों को सुनेंगे तो चौंक जाएंगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इन पति-पत्नी की करतूतों को सुनेंगे तो चौंक जाएंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
Updated Thu, 10 Jul 2014 11:24 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने आपस में मिलकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। थाना सिटी के प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से शहर में दोपहर के समय घरों में अकेली महिलाओं से लूटपाट की घटनाएं हो रही थी।
विज्ञापन
ये घटनाएं करने वाला एक पति-पत्नी का जोड़ा निकला। वे दोपहर के समय घर से निकलते थे और कोई अच्छा घर देखकर घंटी बजाते थे। अगर कोई महिला अकेली निकलती तो पहले उससे किसी अनजान व्यक्ति का नाम लेकर उसका पता पूछा जाता।
विज्ञापन
बाद में पानी पिलाने के लिए कहा जाता जब घर में अकेली महिला अंदर पानी लेने जाती तो पति पत्नी उसके पीछे घुस आते और अंदर जाकर महिला को लूटकर फरार हो जाता।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि वीरवार को सूचना मिलने पर बस स्टैंड के नजदीक से नाकाबंदी के दौरान इन दोनों पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे में से लूटी हुई सोने की चेन भी बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान विक्की कुमार व उसकी पत्नी किरणदीप कौर के तौर पर हुई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड ले लिया गया है। पूछताछ के दौरान और भी घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है।