फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   vehicle driver hit to constable and escapee

कांस्टेबल को टक्कर मारकर कार चालक फरार

Tue, 23 Feb 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 23 Feb 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
vehicle driver hit to constable and escapee

सोमवार को सेक्टर 35-43 की डिवाडिंग रोड पर कांस्टेबल को टक्कर मारकर कार चालक फरार हो गया। इस हादसे में कांस्टेबल बुरी तरह घायल हो गया। उसका इलाज जीएमसीएच-32 में चल रहा है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब एक बजे कांस्टेबल नरजीत सिंह सेक्टर-49 पुलिस स्टेशन किसी नोटिस के सिलसिले में जा रहा था। जैसे ही वह सेक्टर 35-43 की डिवाइडिंग रोड पर पहुंचा, उसके आगे चल रही कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी।
विज्ञापन


इसके बाद कांस्टेबल ने भी ब्रेक लगाकर अपनी बाइक रोक दी। लेकिन उसके पीछे तेज गति में आ रही ऑल्टो कार चालक ने कांस्टेबल को टक्कर मार दी और वह मौके से फरार हो गया। टक्कर लगने के बाद कांस्टेबल नरजीत सिंह गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीआर उसको जीएमएसएच-32 ले गई। कांस्टेबल की हालत स्थिर है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। सेक्टर-36 पुलिस स्टेशन में पीड़ित कांस्टेबल के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed