{"_id":"5b6ae5724f1c1b8d3e8b5ca3","slug":"varinder-rana-arrested-in-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूपी राणा गैंग का वरिंदर राणा पटियाला में गिरफ्तार, सरपंच सेशन जज कत्ल केस में था वांटेड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूपी राणा गैंग का वरिंदर राणा पटियाला में गिरफ्तार, सरपंच सेशन जज कत्ल केस में था वांटेड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Updated Thu, 09 Aug 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में सक्रिय शातिर भूपी राणा गैंग के सदस्य वरिंदर राणा को बुधवार सुबह पटियाला पुलिस ने बहादुरगढ़-घन्नौर रोड से गिरफ्तार कर लिया है। वरिंदर राणा जिला अंबाला के नारायणगढ़ के सरपंच सेशन जज उर्फ मास्टर के कत्ल केस में हरियाणा पुलिस द्वारा वांटेड था। पटियाला पुलिस ने गिरफ्तारी के कुछ देर बाद अंबाला पुलिस के हवाले कर दिया।
एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि पटियाला पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हरियाणा पुलिस द्वारा वांटेड शातिर भूपी राणा गैंग का मेंबर वरिंदर राणा पटियाला में आ चुका है और उसकी गतिविधियां बहादुरगढ़ के नजदीक पाई गईं। इस सूचना के आधार पर सदर थाना पटियाला पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वरिंदर राणा पुत्र शिव कुमार राणा को बहादुरगढ़-घन्नौर रोड से गिरफ्तार कर लिया। उस समय वरिंदर राणा पटियाला से भी भागने की फिराक में था।
वरिंदर राणा हरियाणा पुलिस को जिला अंबाला के गांव नारायणगढ़ के सरपंच सेशन जज उर्फ मास्टर को गोलियां मार कर कत्ल करने के केस में वांटेड था। यह कत्ल उसने अपने भाई कुलदीप राणा व अन्य के साथ मिलकर किया था एसएसपी ने बताया कि कुलदीप राणा भी भूपी राणा गैंग का सक्रिय सदस्य है। इस कत्ल केस में थाना नारायणगढ़ जिला अंबाला में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज है।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि सेशन जज कत्ल केस में वरिंदर राणा और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर नारायणगढ़ में आंदोलन भी चल रहा था और हरियाणा पुलिस की तरफ से वरिंदर राणा की तलाश की जा रही थी। अब पटियाला पुलिस की तरफ से वरिंदर राणा की गिरफ्तारी के बाद उसे नारायणगढ़ पुलिस थाना जिला अंबाला को सौंप दिया गया है।