फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vaidya suicide in haryana Awarded by President

राष्ट्रपति से सम्मानित वैद्य ने की आत्महत्या, चार पुलिस कर्मियों पर परेशान करने का आरोप

Fri, 12 Oct 2018 12:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गन्नौर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गन्नौर (हरियाणा) Updated Fri, 12 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
Vaidya suicide in haryana Awarded by President
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

राष्ट्रपति से सम्मानित हो चुके वैद्य वीरचंद जैन ने गुरुवार सुबह गन्नौर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। उनके बेटे ने चार पुलिस कर्मियों पर पिता को परेशान करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि उसकी बहन लापता हो गई थी। जिसकी तलाश को उनके पिता करीब डेढ़ साल से चक्कर काट रहा था। अब उसके पिता ने परेशान होकर आत्महत्या कर ली है। रेलवे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन

     
गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक पर पुलिस को एक बुजुर्ग के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। जिस पर रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव की पहचान गन्नौर स्थित शास्त्री नगर कॉलोनी निवासी वीरचंद जैन के रूप में हुई। उनके बेटे राकेश जैन ने चार पुलिस कर्मियों पर उसके पिता को परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनकी बहन आरती (26) 29 जनवरी, 2017 को अपने घर से दिगबंर जैन मंदिर में जाने के लिए निकली थी। उसके बाद से वह लापता हो गई। 
विज्ञापन


परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पिता वीरचंद जैन ने 2 फरवरी, 2017 को गन्नौर थाना में बेटी के गायब होने की शिकायत देकर अज्ञात पर उसे बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया था। उसके बाद से पुलिस उसका सुराग नहीं लगा सकी। मामले को लेकर पिता वीर चंद जैन ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका देकर कार्रवाई की मांग की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Vaidya suicide in haryana Awarded by President
डेमो - फोटो : डेमो

मामले में डीजीपी हरियाणा की तरफ से कुछ समय पहले ही 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था, लेकिन उसके बावजूद उनकी बेटी का पुलिस पता नहीं लगा सकी। उसके पिता ने 16 मई, 2017 को गन्नौर-राजलूगढ़ी सड़क मार्ग पर स्थित राजपुरा माइनर में मिले युवती के क्षत-विक्षत शव को उसकी बहन का होने का अंदेशा जताया था। उसकी बहन की तलाश के मामले में पुलिस की कार्रवाई से उसके पिता काफी परेशान हो चुके थे। उन्होंने इसी के चलते अब आत्महत्या की है। उन्होंने चार पुलिस कर्मियों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। जिस पर पुलिस जांच कर रही है।

राष्ट्रपति से सम्मानित हो चुके थे वीरचंद        
बताया गया है कि वीरचंद ने मध्यप्रदेश के हरदास कुशवाह का ब्लड कैंसर का उपचार किया था। जिसके चलते तत्कालीन राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा ने उन्हें दिल्ली में 17 सितंबर, 1994 को सम्मानित किया था।       

बुजुर्ग ने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है। उसके बेटे ने चार पुलिस कर्मियों के खिलाफ शिकायत दी है। जिस पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ठोस कार्रवाई की जाएगी। - ताराचंद, थाना प्रभारी, जीआरपी सोनीपत। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed