फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Uttarakhand Police arrested murderer in Jalandhar of Punjab

Jalandhar: उत्तराखंड पुलिस ने जालंधर में दी दबिश, हत्यारोपी को दबोचा, अवैध संबंध की वजह से ली थी जान

Tue, 09 Jan 2024 01:06 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 09 Jan 2024 01:06 AM IST
सार

अजय के खिलाफ उत्तराखंड के देहरादून में थाना राजपुर में हत्या का केस दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार 2012 में मारे गए ट्रांसपोर्टर संजीव की पत्नी के साथ हत्या में शामिल कुलविंदर के अवैध संबंध थे।

विज्ञापन
Uttarakhand Police arrested murderer in Jalandhar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड पुलिस ने जालंधर में दबिश देकर ट्रांसपोर्टर हत्या केस में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुभाष नगर निवासी अजय के रूप में हुई है। आरोपी बिलगा के गांव नागरा में रह रहा था। 2012 में आरोपी अजय ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर ट्रांसपोर्टर संजीव की हत्या करके शव मसूरी रोड, पुरकुल के पास फेंका था। हत्या करने के बाद से अजय फरार चल रहा था। उत्तराखंड पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। उत्तराखंड पुलिस को सूचना मिली थी कि हत्यारोपी जालंधर के बिलगा इलाके में छिपा है। पुलिस ने ट्रैप लगाकर अजय को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


अजय के खिलाफ उत्तराखंड के देहरादून में थाना राजपुर में हत्या का केस दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार 2012 में मारे गए ट्रांसपोर्टर संजीव की पत्नी के साथ हत्या में शामिल कुलविंदर के अवैध संबंध थे। इसी के चलते ट्रांसपोर्टर की हत्या की गई थी। पुलिस कुलविंदर और उसकी पत्नी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 
विज्ञापन


कुलविंदर अपने प्यार के रास्ते में रोड़ा बने ट्रांसपोर्टर संजीव को रास्ते से हटाना चाहता था। इसलिए वह संजीव को लेकर उसकी इनोवा कार से देहरादून आया। इसमें कुलविंदर के चार साथी भी शामिल थे। पांचों ने संजीव की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया और उसकी इनोवा कार लूटकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च 2012 में राजपुर क्षेत्र स्थित पुरकुल मार्ग पर अज्ञात शव मिला था। जांच में पता चला कि उक्त शव जालंधर के मकसूदा के रहने वाले संजीव का है और वह पेशे से ट्रांसपोर्टर है। पुलिस ने अजय से प्राथमिक पूछताछ में माना कि उसके जानकार कुलविंदर के संजीव की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। दोनों के प्यार में संजीव अड़चन बन रहा था। इसी कारण उसकी हत्या की साजिश रची गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed