फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Uttar Pradesh Police wanted miscreant arrested by Haryana Police from Palwal

हरियाणा पुलिस की कामयाबी: यूपी का 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

Wed, 07 Oct 2020 08:01 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 07 Oct 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh Police wanted miscreant arrested by Haryana Police from Palwal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

हरियाणा पुलिस ने उत्तर प्रदेश के इनामी बदमाश को पलवल से धर दबोचा है। यह इनामी बदमाश हत्या व लूट जैसे संगीन वारदातों में वाछित और उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा वांटेड था। हरियाणा पुलिस ने पलवल में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गश्त के दौरान इसे धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से देसी कट्टा और तीन कारतूस बराद हुए हैं। आरोपी की पहचान मुजफ्फरनगर के मोरना निवासी अजीत के रूप में हुई है। यह जानकारी हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने दी है।

विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि पलवल में राष्ट्रीय राजमार्ग के पास गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली। जिसके बाद क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी तुरंत हरकत में आई और उत्तर प्रदेश के 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी अजीत को धर दबोचा। 
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में पाया गया कि मुजफ्फरनगर और मेरठ पुलिस ने हत्या व लूट की वारदातों में अपराधी की गिरफ्तारी पर 25000-25000 रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। प्रवक्ता ने बताया कि अजीत यूपी में लगभग डेढ़ दर्जन आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। आरोपी मुजफ्फरनगर जिले के भोपा पुलिस थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मामला दर्जकर उसके आपराधिक रिकॉर्ड की छानबीन की जा रही है। बता दें कि हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव के निर्देश पर हरियाणा पुलिस लगातार अपराधियों की धरपकड़ में लगी है। इसी कड़ी में पुलिस को यह बड़ी सफलता हाथ लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed