{"_id":"5af12d8c4f1c1b042e8b7916","slug":"uttar-pradesh-lady-commits-suicide-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः यूपी की महिला ने पेड़ पर लगाया फंदा, कोठी में बतौर केयरटेकर रहती थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ः यूपी की महिला ने पेड़ पर लगाया फंदा, कोठी में बतौर केयरटेकर रहती थी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 08 May 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
lady suicide
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ सेक्टर-26 स्थित कोठी में बतौर केयरटेकर काम करने वाली संतोष (35) ने सोमवार सुबह पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमएसएच-16 में रखवा दिया है। संतोष मूलरूप से यूपी के सुल्तानपुर की रहने वाली थी।
पुलिस ने उसके परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। उनके चंडीगढ़ पहुंचने के बाद ही पुलिस पोस्टमार्टम करवाएगी। जानकारी के अनुसार संतोष और उसका पति दिनेश पिछले कई वर्षों से चंडीगढ़ सेक्टर-26 स्थित कोठी में बतौर केयरटेकर तैनात थे। उनके साथ उनके दो बच्चे भी रहते हैं।
कोठी मालिक विदेश में रहते हैं। सोमवार सुबह जब दिनेश घर पर नहीं था और उसके दोनों बच्चे कमरे में सो रहे थे तो उसने बाहर आकर देखा तो बरामदे के पास लगे एक पेड़ से उसकी मां संतोष ने खुद को फंदा लगा रखा था। उसने फौरन इसकी सूचना 100 नंबर पर दी।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने संतोष को फंदे से उतार कर तुरंत जीएमएसएच-16 ले गई जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने संतोष की मौत की जानकारी यूपी के सुल्तानपुर में रहने वाले उसके मायके पक्ष को दे दी है।
उनके आने के बाद ही पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाएगी। थाना प्रभारी जसपाल सिंह भुल्लर के अनुसार अभी तक की जांच में मामला सुसाइड का प्रतीत हो रहा है बाकि संतोष के परिजनों के यहां पहुंचने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का असली कारण सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।