{"_id":"62616191d2dace10712993a4","slug":"up-adhti-commits-suicide-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के आढ़ती ने पंजाब में की खुदकुशी: 11 लाख की उधारी लेने पहुंचा था, नहीं मिलने पर जान दी, सुसाइड नोट भी मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी के आढ़ती ने पंजाब में की खुदकुशी: 11 लाख की उधारी लेने पहुंचा था, नहीं मिलने पर जान दी, सुसाइड नोट भी मिला
Thu, 21 Apr 2022 07:27 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 21 Apr 2022 07:27 PM IST
सार
थाना जलालाबाद पुलिस ने दिनेश कुमार के बयान पर जलालाबाद के व्यापारी अरुण मोंगा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
जलालाबाद (पंजाब) के व्यापारी ने उत्तर प्रदेश के धान आढ़ती को 11 लाख रुपये की धनराशि नहीं दी। इससे आहत आढ़ती ने खुदकुशी कर ली है। मृतक के पैंट की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि व्यापारी ने उसे धनराशि देने से इनकार कर दिया और उसके साथ मारपीट की गई है। इससे आहत होकर वह खुदकुशी कर रहा है।
विज्ञापन
जलालाबाद पुलिस ने गुरुवार को उक्त व्यापारी के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। मृतक के भाई दिनेश कुमार निवासी नंगला विजेई (उत्तर प्रदेश) जिला औरेया ने पुलिस को बताया है कि उसका भाई अवदेश कुमार धान आढ़त का कार्य करता था। अवदेश यूपी की अंकित ट्रेडिंग कंपनी से धान लेकर जलालाबाद के व्यापारी अरुण मोंगा निवासी मोंगा गली को बेचता था।
विज्ञापन
20 दिसंबर 2021 को अवदेश ने प्यारे लाल एंड सन से धान खरीद कर अरुण मोंगा को भेजा था। मोंगा से बकाया 11 लाख रुपये की धनराशि लेनी थी। 11 अप्रैल को अवदेश ने अरुण को फोन किया कि वह अपनी धनराशि लेने आ रहा है। पैसों का इंतजाम करके रखना। जब अवदेश पंजाब पहुंचा तो उसका मोबाइल बंद हो गया और उसके साथ संपर्क नहीं हुआ।
विज्ञापन
19 अप्रैल को उसे फाजिल्का से फोन गया कि यहां अस्पताल में एक शव पड़ा है, उसके पास से मिली पर्ची में आपका मोबाइल नंबर था। फाजिल्का पहुंच कर देखा तो शव उसके भाई अवदेश का था। अवदेश के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि 13 अप्रैल को अरुण मोंगा से बकाया 11 लाख रुपये की धनराशि लेने गया था। उसने धनराशि देने से साफ इनकार कर दिया।
यही नहीं उसके साथ मारपीट की गई और उसका मोबाइल तोड़ दिया गया, इसलिए वह खुदकुशी करने जा रहा है। उधर, थाना जलालाबाद पुलिस ने दिनेश कुमार के बयान पर जलालाबाद के व्यापारी अरुण मोंगा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।