फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   united kingdom hotel businessman murder case

10 करोड़ की प्रॉपटी, 35 साल की दोस्ती, हश्र खौफनाक

Wed, 03 Jun 2015 10:16 AM IST
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर Updated Wed, 03 Jun 2015 10:16 AM IST
विज्ञापन
united kingdom hotel businessman murder case

यूके में रमाडा होटल के मालिक रणजीत सिंह और उनकी हत्या के आरोपी बलदेव सिंह के बीच प्रॉपर्टी की साझेदारी 35 साल पुरानी थी। दोनों की दोस्ती इतनी गहरी थी कि रणजीत की मां बलदेव सिंह को बेटे की तरह प्यार करती थी। जालंधर में भी दोनों के बीच तीन प्रॉपर्टी में साझेदारी थी। जिनकी पावर ऑफ अटार्नी रणजीत ने बलदेव को दे रखी थी।

विज्ञापन


दोनों के बीच साझेदारी करीब दस करोड़ की थी। दरअसल बलदेव सिंह को यूके में पूरी तरह से स्टैंड कराने में रणजीत सिंह ने काफी मदद की थी। बलदेव को कामयाब बनाने के लिए रणजीत ने उसे प्रॉपर्टी निवेश में साझेदार बनाया था। 35 साल में रणजीत सिंह को बलदेव सिंह पर खासा यकीन हो चुका था।
विज्ञापन


भारत में निवेश करते समय रणजीत सिंह बलदेव को अपना हिस्सेदार बनाता था। इसी कारण दोनों के बीच साझेदारी एक मिलियन पौंड तक जा पहुंची थी। बलदेव सिंह को लगने लगा था कि उसका काफी पैसा निवेश हो चुका है और रणजीत सिंह का पूरा ध्यान अब अपने होटल की तरफ है। लिहाजा उसे पैसा नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोचा न था ऐसा होगा दोस्ती का अंत

united kingdom hotel businessman murder case

दर्शन ने रणजीत के साथ 35 साल की दोस्ती के बारे में पुलिस अधिकारियों को काफी कुछ बताया है। दर्शन ने बताया कि रणजीत सिंह कई बार उससे बलदेव के साथ खरीदी गई प्रापर्टी की साझेदारी का जिक्र करता था। उसे पता था कि दोनों के बीच खासी दोस्ती है लेकिन उसने यह कभी सोचा नहीं था कि बलदेव वन मिलियन पौंड के लिए अपने जिगरी यार का कत्ल कर देगा।

जालंधर में भी है लाखों की प्रॉपर्टी
सूत्रों के अनुसार रणजीत और बलदेव सिंह की रविंदर नगर स्थित कोठी की कीमत 60-70 लाख, दो फ्लैट की कीमत 70 लाख की है। इसके अलावा 30-40 लाख की एक और कोठी हैं। फ्लैट में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया है कि इसकी पावर ऑफ अटार्नी बलदेव के पास है।

रणजीत के व्यवसाय में ज्यादा रूचि से हिस्सेदारी को लेकर परेशान था बलदेव
बलदेव और रणजीत सिंह का विवाद एक मिलियन पौंड से कम का नहीं है। प्रॉपर्टी जालंधर के अलावा कई स्थानों पर है, जिसके बारे में गहराई से परिवार का सदस्य या फिर बलदेव की गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा।
-बलविंदर इकबाल सिंह काहलों, एसीपी

अंतिम संस्कार तक में शरीक होने से घबरा रहा परिवार

united kingdom hotel businessman murder case

यूके के वोल्हेंपटन के होटल रमाडा के मालिक रणजीत सिंह की पंजाब में बेरहमी से हत्या की वारदात से उनका परिवार सदमे में है। परिवार रणजीत सिंह के अंतिम संस्कार तक में शरीक होने से घबरा रहा है।

उनके बच्चे ज्ञान पोवार और ऐमा पोवार ने अपने पारिवारिक दोस्त दर्शन सिंह से कहा है कि ‘वी कान्ट कम टू इंडिया, वी कॉन्ट सी डैड इन दिस पोजीशन’। रणजीत के भाई अमरीक सिंह पोवार यूके लौट गए हैं और फोन पर ही दर्शन सिंह से अपडेट ले रहे हैं। पुलिस के लिए इस केस का सबसे अहम सबूत डीएनए का मिलान है।

रणजीत सिंह का शव 24 दिन बाद काफी गली-सड़ी हालत में मिला है। शव रोपड़ (शव फेंकने वाले स्थान) से 160 किलोमीटर दूरी पर अंबाला से पिहोवा रोड पर नहर में मिला है। रणजीत के दोस्त दर्शन सिंह ने शव के हाथ में पहने कड़े से ही उसकी पहचान की थी।

लेकिन पुलिस के लिए इस मामले में डीएनए टेस्ट करवाना अहम सबूत है, जिसकी भविष्य में प्रत्यार्पण में काफी अहमियत होगी। ऐसे में एडीसीपी अमरीक सिंह पोवार, एसीपी बलविंदर इकबाल सिंह काहलों ने दर्शन सिंह से कहा है कि वह डीएनए टेस्ट के लिए ज्ञान या ऐमा को इंडिया बुला लें और उनको अंतिम संस्कार में शरीक होने के लिए भी कहा जाए।

दर्शन सिंह ने साफ कहा है कि दोनों बच्चे काफी डरे हुए हैं और उन्होंने तो कभी इंडिया की धरती पर पांव भी नहीं रखा है। पिता रणजीत सिंह की गली लाश की फोटो देखकर ही उनकी हालत खराब हो चुकी है। दोनों बच्चों ने साफ कह दिया है कि उन्हें ऐसी फोटो भी न भेजी जाए, वह पिता को ऐसे नहीं देख सकते। रणजीत के भाई अमरीक सिंह की हालत भी ठीक नहीं है और उनकी मां भी आने की स्थिति में नहीं है।

चिकित्सकों के बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया

united kingdom hotel businessman murder case

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि एयरपोर्ट से लेकर श्मशान घाट और सिविल अस्पताल तक पुलिस अपनी पायलट गाड़ियों से परिवार को पूरी सुरक्षा देने के लिए तैयार है। दर्शन सिंह ने परिवार से दोबारा बात करने के लिए मोहलत मांगी है। रणजीत सिंह के भाई अमरीक सिंह पोवार ने जालंधर में अपने निकटवर्ती गुलशन कुमार को अपना अथॉरिटी लेटर भेज दिया है ताकि पोस्टमार्टम से लेकर जो कानूनी कदम उठाने हैं, वह उठा सकें।

इस लेटर में उनको शव यूके तक लाने की भी अथॉरिटी दी गई है। पुलिस का कहना है कि लाश काफी गल चुकी है और उससे मांस खुद ब खुद झड़ रहा है। ऐसी स्थिति में लाश को वापस यूके नहीं भेजा सकता।

उधर जालंधर में यूके के होटेलियर रणजीत सिंह के शव का  मंगलवार को पुलिस के आग्रह पर चिकित्सकों के एक बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया। इस बोर्ड में फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. राकेश चोपड़ा, पैथोलोजिस्ट डॉ. दविंदरपाल सिंह और ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. इंदरपाल सिंह को शामिल किया गया था। चूंकि शव की शिनाख्त सिर्फ कड़े से हुई है, इसलिए पुलिस ने शव की लंबाई इंचीटेप से मापकर ब्यौरा जमा किया।

पोस्टमार्टम के दौरान एडीसीपी सिटी-2 अमरीक सिंह, एसीपी माडल टाउन बलविंदर इकबाल सिंह काहलों, एसीपी कंट्रोल रूम जसबीर राय मौजूद रहे। इसके अलावा यूके से आए रणजीत सिंह के दोस्त दर्शन सिंह और गुलशन कुमार भी अस्पताल में ही थे। यूके में वेयर हाउस चलाने वाले दर्शन सिंह ने शव की शिनाख्त की है। उनका कहना है कि उनकी और रणजीत की दोस्ती 25 साल पुरानी है। वे तो उसके शरीर के हुलिए को देखकर ही बता सकते हैं कि यह शव रणजीत सिंह का है।

एसीपी कंट्रोल रूम जसबीर सिंह राय का कहना है कि इस शव को रास्ते में कई गोताखोरों ने भी देखा था लेकिन इसके बारे में किसी को नहीं बताया। एक गोताखोर ने फोटो से रणजीत सिंह की पहचान की और कहा कि शव इसी व्यक्ति का था, जो कुछ दिन पहले उसने रास्ते में देखा था। शव 160 किलोमीटर का रास्ता क्रास कर चुका है और पानी में लगातार रहने से चमड़ी और अंग पूरी तरह से गल गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed