फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   unique theft in sector 22 near aroma hotel chandigarh

फिल्मी अंदाज में चोरी, 10 रुपये का नोट फेंका और उड़ा ले गए पर्स

Wed, 19 Oct 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 19 Oct 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
unique theft in sector 22 near aroma hotel chandigarh
चोरी - फोटो : demo
चंडीगढ़ के सेक्टर 22 में होटल के बाहर जालसाज कार के पास 10- 10 रुपये के नोट फेंक कर युवती का पर्स चुरा ले गए। जानकारी के अनुसार पंचकूला निवासी पूजा ने सेक्टर 17 पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को वह किसी काम से सेक्टर 22 में आई थी।
विज्ञापन


उसने अपनी मारुति कार अरोमा होटल सेक्टर 22 के पास खड़ी कर दी। काम खत्म कर जब वापस आकर गाड़ी में बैठने लगी तभी एक युवक उसके पास आया। युवक ने गाड़ी के नीचे दस दस के नोट गिरे होने की बात बताई। जब वह गाड़ी से नीचे उतरकर नोट देखने लगी तो इतने में उसके दूसरे साथी ने कार के भीतर से पर्स चुरा लिया और फरार हो गया। जब वह कार में बैठी तो पाया कि उसका पर्स नहीं था। नोट गिरने की जानकारी देने वाला युवक भी वहां से फरार हो चुका था। पीड़ित ने बताया कि पर्स में दो सोने की अंगूठियां, एक हजार रुपये नगद, एटीएम कार्ड और अन्य जरूरी कागजात थे।
विज्ञापन


युवती ने 100 नंबर पर फोन कर चोरी की सूचना दी।  मौके पर सेक्टर 17  पुलिस स्टेशन के कर्मचारियों ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने युवती के बयानों आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  पुलिस आसपास दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed