{"_id":"374ccc615fb7a35e9ed7c2775d8d2471","slug":"uncontrollable-hit-three-one-die-three-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार ने ली एक की जान, तीन गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू कार ने ली एक की जान, तीन गंभीर
मोहाली/ लांडरां/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 31 Jan 2014 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लांडरां स्थित सीजीसी कॉलेज के पास बेकाबू कार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
तीन लोग जख्मी हो गए। मृतक अर्पित सूद (22) तंगोरी कॉलेज का छात्रा था। वह लांडरा कॉलेज अपने एक दोस्त को छोड़ने के लिए अपनी कार से उतर रहा था तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार सफेद रंग की डस्टर कार ने अर्पित सूद को अपनी चपेट में ले लिया।
इस दौरान कार अर्पित सूद को काफी दूर घसीट कर ले गई। इसके बाद डस्टर कार आगे से आ रही एक फोर्ड फीगो से टकरा गई।
अर्पित सूद के खाई में गिरकर मौत हो गई। कार ने दो अन्य कारों को भी अपने चपेट में लिया। इसमें तीन विद्यार्थी गंभीर रूप में घायल हो गए। जिन्हें निजी अस्पताल में भरती करवाया गया है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार चालक ने नशा किया हुआ था। लोगों ने आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने कार चालक को भगा दिया।
थाना सोहाना ने गाड़ियों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।