फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   uncle rape with a minor girl in ludhiana

नाबालिग के साथ मौसा कर रहा था गंदी हरकत, मां के आने के बाद डॉक्टर ने किया होश उड़ाने वाला खुलासा

Tue, 10 Jul 2018 09:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Updated Tue, 10 Jul 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
 uncle rape with a minor girl in ludhiana
सांकेतिक तस्वीर
बच्चा न होने पर अपनी साली की बेटी को अपने पास रखने के लिए लाए एक व्यक्ति ने उसके साथ गंदी हरकत करनी शुरू कर दी। आरोपी ने उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। मामला पंजाब के लुधियाना का है।  वारदात का उस समय पता जब पीड़िता की मां उससे मिलने के लिए आई तो उसने पेट दर्द की बात कही। उसकी मां उसे अपने साथ डाक्टर के पास ले गई तो वहां पता चला कि वह गर्भवती है।
विज्ञापन


उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद थाना डुगरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने नाबालिग की मां की शिकायत पर उसके मौसा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी बड़ी बहन की शादी के बाद उनके बच्चा नहीं हुआ। उसकी बहन और जीजा के कहने पर उसने अपनी बेटी को उनके घर छोड़ दिया। वह अक्सर अपनी बेटी के साथ फोन पर बात करती रहती थी। मगर कभी उसने कुछ नहीं बताया। शनिवार को वह अपनी बेटी से मिलने गई तो उसकी बेटी ने पेट दर्द की शिकायत की। वह उसे डुगरी फेस 2 डाक्टर के पास ले गई तो वहां पता चला कि उसकी बेटी गर्भवती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने अपनी बेटी से पूछा तो उसने सारी सच्चाई बताई कि आरोपी मौसा ने ही उसके साथ दुराचार किया है और उसे धमकियां दी थी कि वह किसी को कुछ न बताए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई जगतार सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। पीड़िता के बयान करवा दिए गए हैं। उसकी मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed