{"_id":"6116d3088ebc3ee039138b2a","slug":"unclaimed-bag-found-near-nirankari-bhawan-in-bathinda-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा: निरंकारी भवन के पास मिला लावारिस बैग, पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बठिंडा: निरंकारी भवन के पास मिला लावारिस बैग, पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा
Sat, 14 Aug 2021 01:49 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 14 Aug 2021 01:49 AM IST
सार
एसएसपी भूपिंदरजीत सिंह विर्क ने बताया कि शुक्रवार को शाम को पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना प्राप्त हुई थी कि निरंकारी भवन के समीप एक कार के पास लावारिस अवस्था में बैग पड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि सूचना प्राप्त होने के बाद वे खुद पुलिस फोर्स समेत मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
बठिंडा में मिला लावारिस बैग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के बठिंडा में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी है। इसी बीच शुक्रवार शाम को पुलिस कंट्रोल रूम पर निरंकारी भवन के समीप लावारिस बैग मिलने की सूचना मिली। इसके बाद एसएसपी भूपिंदरजीत सिंह विर्क, डीएसपी सिटी गुरजीत सिंह रोमाणा पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे और बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन
एसएसपी भूपिंदरजीत सिंह विर्क ने बताया कि शुक्रवार को शाम को पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना प्राप्त हुई थी कि निरंकारी भवन के समीप एक कार के पास लावारिस अवस्था में बैग पड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि सूचना प्राप्त होने के बाद वे खुद पुलिस फोर्स समेत मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस का बम निरोधक दस्ता उक्त बैग की जांच कर रहा है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने निरंकारी भवन के सामने से गुजरने वाले हाइवे को दोनों तरफ से बंद कर ट्रैफिक रूट बदल दिया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
विज्ञापन