{"_id":"628fa2d816e26b55434cb375","slug":"unclaimed-bag-found-at-ludhiana-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana Crime News: रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग मिलने से मचा हड़कंप, जेल में 17 मोबाइल भी मिले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana Crime News: रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग मिलने से मचा हड़कंप, जेल में 17 मोबाइल भी मिले
Thu, 26 May 2022 09:28 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 26 May 2022 09:28 PM IST
सार
पुलिस की प्राथमिक जांच के मुताबिक कोई यात्री गांजे से भरा बैग लेकर ट्रेन से उतरा और स्टेशन पर चेकिंग होती देख बैग वहीं पर छोड़कर फरार हो गया। इस मामले में आरोपी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे थे।
विज्ञापन
लुधियाना रेलवे स्टेशन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना स्टेशन पर बीती रात एक लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया। यह बैग प्लेटफार्म नंबर 2-3 पर एक बैंच के नीचे पड़ा था। रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन थाना जीआरपी और सीआईए विंग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कुछ देर तक बैग के मालिक का इंतजार करने के बाद बैग को खोलकर जांचने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
सीआईए इंचार्ज पलविंदर सिंह ने बैग को खोलकर चेक किया तो उनके होश उड़ गए। पूरा बैग गांजे से भरा था। बैग से छह किलो गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने बैग को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस की प्राथमिक जांच के मुताबिक कोई यात्री गांजे से भरा बैग लेकर ट्रेन से उतरा और स्टेशन पर चेकिंग होती देख बैग वहीं पर छोड़कर फरार हो गया। इस मामले में आरोपी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे थे।
विज्ञापन
जेल में बंद हवालातियों के कब्जे से 17 मोबाइल फोन बरामद
उधर, लुधियाना की केंद्रीय जेल से मोबाइल फोन और आपत्तिजनक चीजें लगातार मिल रही हैं। जेल में बंद हवालातियों के कब्जे से 17 मोबाइल फोन मिले हैं। मामले में थाना डिविजन सात की पुलिस ने शिव शंकर, गोबिंद विश्वकर्मा वर्मा, चरणजीत और साहिल जिंदल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला पुलिस ने सहायक अधीक्षक सुखपाल सिंह की शिकायत पर दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस अब आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेने की तैयारी में है। सहायक अधीक्षक सुखपाल सिंह ने शिकायत दी है कि जेल में विभाग के अधिकारी अक्सर जांच करते हैं। दो दिन पहले भी सीआरपीएफ की टीम के साथ जेल में सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन की-पैड मोबाइल फोन, दो टच मोबाइल और 12 लावारिस मोबाइल मिले हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास मोबाइल फोन कहां से आए और कैसे पहुंचे इसकी जांच की जा रही है।