फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Unantural Sexual Harassment Allegations on Husband

'पति करता है अप्राकृतिक यौन शोषण, ससुर छेड़छाड़'

Mon, 15 Dec 2014 11:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Mon, 15 Dec 2014 11:01 AM IST
विज्ञापन
Unantural Sexual Harassment Allegations on Husband

फर्कपुर थाना क्षेत्र की हरबंसपुरा कॉलोनी निवासी एक विवाहिता ने अपने पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण और ससुर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


पीड़िता ने कहा कि दहेज के लिए उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति व ससुर सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हरबंसपुरा कॉलोनी निवासी विवाहिता ने फर्कपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इसी वर्ष 24 जनवरी को उसका विवाह रादौर क्षेत्र के गांव बकाना निवासी पंकज धीमान के साथ हुआ था। विवाह के समय उसके मायके वालों दहेज का सारा सामान देकर उसे विदा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज के लिए परेशान करते थे ससुराली

Unantural Sexual Harassment Allegations on Husband

आरोप है कि विवाह के बाद उसके ससुराल वाले दहेज में कीमती सामान न मिलने से उसे प्रताड़ित करने लगे। विवाहिता का आरोप है कि इस दौरान उसके प्रति ने उसके साथ अप्राकृतिक यौन शोषण किया। वहीं उसके ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद उसे पीटकर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने घर आकर इसकी शिकायत फर्कपुर पुलिस को दी।

शिकायत पर 4 पर मामला दर्ज

Unantural Sexual Harassment Allegations on Husband

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पति पंकज धीमान, ससुर जय प्रकाश, सास मतलेश, ननद मोनिका के खिलाफ अप्राकृतिक यौन संबंध, कुकर्म, छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी एएसआई मेनका का कहना है कि मामला दर्जकर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed