{"_id":"613257c1123e766c9f56c600","slug":"two-youths-died-in-bus-and-bike-collision-in-fatehgarh-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहगढ़ साहिब: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, बाइक की टंकी में धमाके के बाद निजी बस में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फतेहगढ़ साहिब: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, बाइक की टंकी में धमाके के बाद निजी बस में लगी आग
Fri, 03 Sep 2021 10:49 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:49 PM IST
सार
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। ओवरटेक करते समय बाइक बस के नीचे आ गई। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। वहीं बाइक की टंकी में धमाका होने से बस में आग लग गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने आनन-फानन यात्रियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
हादसे के बाद निजी बस में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में बड़ा हादसा हुआ है। यहां के गांव गुनिया माजरा में शुक्रवार देर शाम एक निजी बस के नीचे आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। बस से टकराते ही बाइक की पेट्रोल टंकी में जोरदार धमाका हुआ। इससे बस में आग लग गई। मृतकों की पहचान अजनाली मंडी निवासी अशोक कुमार और मिथुन कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार शाम करीब सात बजे एक निजी बस पटियाला से सरहिंद की ओर जा रही थी। इससे पहले गांव गुनिया माजरा के पास पहुंची तो बाइक पर सवार दो युवकों ने ओवरटेक किया। राहगीरों के अनुसार इसी दौरान बस के नीचे आने से बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक की पेट्रोल टंकी में धमाका होने से बस में आग लग गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने आनन-फानन बस से यात्रियों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे डीएसपी मंजीत सिंह, मूलपुर थाना एसएचओ रूपिंदर बाजवा ने बताया कि मोटरसाइकिल सवारों की पहचान अजनाली मंडी (गोबिंदगढ़) निवासी अशोक कुमार और मिथुन कुमार के रूप में हुई है। दोनों के शवों को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन