{"_id":"5ee7b564a7de5346a3560629","slug":"two-youth-beaten-up-in-bathinda-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा: प्रेमी के दोस्तों को पकड़कर लड़की के परिजनों ने पीटा, सामने आई ये वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बठिंडा: प्रेमी के दोस्तों को पकड़कर लड़की के परिजनों ने पीटा, सामने आई ये वजह
Mon, 15 Jun 2020 11:23 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी जोड़े की तलाश में लड़की पक्ष के लोगों ने प्रेमी के दोस्तों को जमकर पीटा। मामला बठिंडा का है। जानकारी के अनुसार एक गांव के रहने वाली एक लड़की को उसका प्रेमी गांव से लेकर शादी के लिए बठिंडा पहुंचा। उनके साथ उसके दो अन्य दोस्त भी थे। लड़की के परिवार को जब इस बारे में भनक लगी तो वे पीछा करते हुए धोबीआना बस्ती पहुंचे। जहां पर प्रेमी जोड़े को गायब पाकर लड़के के दो साथियों की जमकर पिटाई दी।
विज्ञापन
लड़की पक्ष के लोगों का कहना था कि दोनों दोस्त गांव के ही किसी व्यक्ति की कार मांगकर लाए थे, जिसमें लड़का-लड़की को बैठा लिया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिटाई से दोनों बेहोश हो गए। पिटाई करने वाले युवक कह रहे थे कि वे 20 साल की सजा काटने के लिए तैयार हैं पर इनको मारकर ही सांस लेंगे।
विज्ञापन
गुस्से में उनका यह भी कहना था कि लड़का व लड़की उनके हाथ आए तो उन्हें काट दिया जाएगा। इस संबंध में थाना सिविल लाइन के एएसआई सुखविंद्र सिंह का कहना था कि मामला एक ही गांव का है। दोनो पक्षों में समझौता हो गया और लिखित शिकायत किसी ने नहीं दी।
विज्ञापन