फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two traffic constable caught bribe case at chandigarh

स्मार्ट शहरी ने स्मार्ट तरीके से रिश्वत लेते पकड़वाए दो ट्रैफिक कांस्टेबल

Thu, 12 May 2016 11:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 12 May 2016 11:27 AM IST
विज्ञापन
two traffic constable caught bribe case at chandigarh
सेक्टर-23/24 लाइट प्वाइंट पर पकड़े गए कांस्टेबल।
सेक्टर-23/24 लाइट प्वाइंट पर एक व्यक्ति की सतर्कता के चलते दो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को तीन सौ रुपये रिश्वत लेने के आरोप में विजलेंस टीम ने दबोच लिया है। आरोपी पुलिसकर्मियों की पहचान हेड कांस्टेबल रविंद्र सिंह और कांस्टेबल समर सिंह के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता सेक्टर-37 निवासी नवदीप सिंह ने बताया कि वह सेक्टर-37 से बाइक पर सवार होकर सेक्टर-17 जा रहा था। इसी दौरान सेक्टर-23/24 लाइट प्वाइंट पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उसको रोक कर दस्तावेज की मांग की। दस्तावेज मौजूद नहीं होने के बाद चालान काटने की धमकी दी।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने चालान न करने के लिए तीन सौ रुपये की मांग की। इसके बाद शिकायतकर्ता ने सौ-सौ रुपये के तीन नोट दे दिए लेकिन इससे पहले नोटों की फोटो खींच ली। थोड़ा आगे जाकर उसने इसकी सूचना और फोटो विजिलेंस टीम को दी। मौके पर पहुंची विजिलेंस टीम ने पुलिसकर्मियों की तलाशी के दौरान फोटो वाले दो नोट बरामद कर लिया। नवदीप की शिकायत पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी हेड कांस्टेबल रविंद्र सिंह और कांस्टेबल समर सिंह को हिरास्त में ले लिया। इसके साथ दोनों की सरकारी बाइक (सीएच 01जीए-6092) भी कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस ने पहले भी लगा दाग:
ट्रैफिक पुलिस पर रिश्वत लेने का आरोप लगातार लगता रहता है। लेकिन, आला अधिकारी इस बात से साफ इनकार करते आए हैं। इसके बावजूद यह पहली घटना नही कि ट्रैफिक पुलिस को घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले भी शहर में कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं।  आपको अगर ऐसी कोई शिकायत करनी है तो विजिलेंस के सरकारी नंबर-0172-2760820 पर कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट------------
नवदीप सिंह की शिकायत पर विजिलेंस विभाग ने सेक्टर-23/24 लाइट प्वाइंट पर दो ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसमें आरोपी ट्रैफिक हेड कांस्टेबल रविंद्र सिहं और कांस्टेबल समर सिंह के पास से 100-100 के दो नोट बरामद हुए हैं। जेल भेजे जाने के बाद दोनों को सस्पेंड कर दिया जाएगा।
कृष्ण कुमार, डीएसपी ट्रैफिक  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed