फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two Snatchers escaped after breaking lockup in Ludhiana

Punjab: लुधियाना में हवालात का ताला तोड़ दो स्नैचर भागे, थाना प्रभारी सस्पेंड, अमृतसर में भी ऐसा ही मामला

Sat, 22 Jul 2023 12:41 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 22 Jul 2023 12:41 AM IST
सार

लुधियाना के थाना डिविजन तीन की पुलिस ने कमल कुमार, दीपक कुमार और जसविंदर सिंह को लूटपाट के आरोप में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Two Snatchers escaped after breaking lockup in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में हवालात का ताला तोड़कर दो स्नैचर फरार हो गए। एक स्नैचर को पुलिस ने काबू कर लिया है। हैरानी की बात यह है कि हवालात के अंदर आरोपी रॉड लेकर घुस गए और पुलिस को कुछ पता भी नहीं चल पाया। जब उच्चाधिकारियों को इस बात का पता चला तो पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने ड्यूटी में कोताही बरतने के आरोप में थाना डिविजन तीन के प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव कपूर को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने थाने से फरार हुए दीपक कुमार और कमल कुमार के साथ नाइट मुंशी जशनदीप सिंह और संतरी रमेश प्रसाद के खिलाफ मामला दर्ज कर विभागीय जांच शुरू कर दी है। वहीं गिरफ्तार जसविंदर सिंह से अधिकारी पूछताछ करने में जुटे हैं। थाना डिविजन तीन की पुलिस ने कमल कुमार, दीपक कुमार और जसविंदर सिंह को लूटपाट के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया तो आरोपी कमल कुमार और दीपक कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, जबकि जसविंदर का दो दिन का रिमांड और बढ़ा दिया गया। सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद थाना डिविजन तीन की पुलिस आरोपी कमल कुमार और दीपक को जेल ले गई। दोनों की मेडिकल रिपोर्ट लंबित थी तो जेल विभाग ने दोनों को नहीं लिया। इसके बाद डिविजन तीन पुलिस के मुलाजिम दोनों आरोपियों को थाने ले आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतसर में भी हवालाती चकमा देकर भागा

अमृतसर की फताहपुर केंद्रीय जेल से मेडिकल जांच के लिए लाया गया हवालाती हरपाल सिंह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी को फरार होने में मदद करने पर उसकी पत्नी वरीतपाल कौर और उसके एक रिश्तेदार मनजीत सिंह बाउ पर केस दर्ज किया गया है। वहीं, ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एएसआई कुलवंत सिंह और सिपाही शमशेर सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक थाना लोपोके के गांव ठट्ठा निवासी हरपाल सिंह को हत्या के प्रयास के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था, क्योंकि उसे क्रॉस केस में गिरफ्तार किया गया है तो वह भी जख्मी था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल भेजा था। चूंकि वह जख्मी था तो जेल प्रशासन ने मेडिकल और इलाज के खातिर गुरु नानक देव अस्पताल भेजा था।

इस दौरान लोपोके थाना के एएसआई कुलवंत सिंह और सिपाही शमशेर सिंह को उसकी सुरक्षा में लगाया गया। बताया गया कि इस बीच हवालाती हरपाल सिंह की पत्नी वरीतपाल कौर और रिश्तेदार मनजीत सिंह बाउ निवासी ठट्ठा आरोपी के पास पहुंचे और मौका मिलते ही आरोपी हरपाल को लेकर रफ्फू चक्कर हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed