{"_id":"5bc4abf6bdec2269602c442b","slug":"two-smugglers-arrested-with-ten-kilos-of-opium-and-19-lakh-cash-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस किलो अफीम के साथ दो तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े, 19 लाख रुपये भी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस किलो अफीम के साथ दो तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े, 19 लाख रुपये भी बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हलवारा (लुधियाना)
Updated Mon, 15 Oct 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के लुधियाना में एक कार से दस किलो अफीम और 19 लाख रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। मामला थाना सदर रायकोट का है। थाना सदर की यह अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी मानी जा रही है। आरोपी पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से अफीम लाए थे। थाना सदर पुलिस ने आरोपी रायकोट की बैंक कालोनी निवासी सुखजिंदर सिंह उर्फ सुक्खा व मोगा के अकाल पत्ती निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ पीता के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
एसएसपी लुधियाना देहात वरिंदर सिंह बराड़ ने बताया कि दोनों आरोपी मूल रूप से पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग और सिलीगुड़ी के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया थाना सदर के प्रभारी सिमरजीत सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। गांव कुतबा की तरफ से सिल्वर कलर की पश्चिम बंगाल नंबर की एक ब्रेजा कार आ रही थी। शक होने पर पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया। इस पर ड्राइवर ने गाड़ी घुमा कर भगा ली। पुलिस ने पीछा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कार की तलाशी लेने पर दस किलो अफीम बरामद हुई।
विज्ञापन
कार के डैश बोर्ड से काले लिफाफे में 18.68 लाख रुपये बरामद हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोमवार अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एसएसपी बराड़ ने बताया पूछताछ में पता चला है कि आरोपी सुखजिंदर के खिलाफ पश्चिम बंगाल में भी तस्करी का मामला दर्ज है। आरोपियों ने बरामद नकदी प्लाट बेचकर इकट्ठा की थी। प्लाट बेच कर आए पैसों से वह अफीम खरीद कर सप्लाई करने लगे। आरोपी सिलीगुड़ी से अफीम लाए थे। एसएसपी ने बताया आरोपी अफीम की सप्लाई किन लोगों को करने आए थे, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन