Punjab News: पठानकोट में दो तस्कर गिरफ्तार, 10 किलो हेरोइन, पिस्तौल व 180 कारतूस बरामद
शुरुआती जांच से पता चला है कि दोनों नशा तस्कर पाकिस्तानी तस्कर रहमत मियां के संपर्क में थे। वहीं, सीआईए पठानकोट के एआईजी अमरजीत सिंह बाजवा ने बताया कि आरोपी श्रवण एक कुख्यात नशा तस्कर है जो 7 साल की कैद काटने के बाद 2018 में जमानत पर बाहर आया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस की पठानकोट टीम ने सरहद पार से चल रहे नशा तस्करी गिरोह के दो सदस्यों को गांव थम्मण में दबिश देकर दबोच लिया। आरोपियों से पुलिस ने 10 किलोग्राम हेरोइन, .30 बोर के दो विदेशी पिस्तौल, चार मैगजीन और 180 कारतूस भी बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान हर्षदीप सिंह निवासी गांव और श्रवण सिंह उर्फ साबा निवासी शाहूर कलां (कलानौर) के तौर पर हुई है। इनमें से एक आरोपी नशा तस्करी के केस में सात साल की सजा भी काट चुका है। वह जेल से बाहर आने के बाद नशा तस्करी में जुटा था।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गुप्त जानकारी के आधार पर काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) पठानकोट की पुलिस टीमों ने गुरदासपुर के गांव थम्मण के नजदीक एक विशेष अभियान चलाया और दोनों नशा तस्करों को काबू कर लिया। दोनों तस्करों को उस समय पकड़ा गया जब वे बॉर्डर आउटपोस्ट (बीओपी) चौतरा (दोरांगला, गुरदासपुर) में पाकिस्तानी तस्करों द्वारा कंटीली तार के रास्ते पाइप की मदद से भेजी गई नशे और हथियारों की खेप प्राप्त करने के बाद पैदल अपने घर जा रहे थे।
शुरुआती जांच से पता चला है कि दोनों नशा तस्कर पाकिस्तानी तस्कर रहमत मियां के संपर्क में थे। वहीं, सीआईए पठानकोट के एआईजी अमरजीत सिंह बाजवा ने बताया कि आरोपी श्रवण एक कुख्यात नशा तस्कर है जो 7 साल की कैद काटने के बाद 2018 में जमानत पर बाहर आया था। बाजवा ने बताया कि जांच जारी है। थाना एसएसओसी अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
याद रहे कि तीन दिन पहले पुलिस ने 10 किलो हेरोइन और एक आधुनिक ड्रोन समेत दो मुख्य आरोपियों की गिरफ्तार किया था। इससे पहले गुरदासपुर पुलिस की ओर से बीएसएफ के सहयोग से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया जो पाकिस्तान निवासी बिट्टू तस्कर के संपर्क में थे और पिछले दो साल से उससे हेरोइन मंगवा रहे थे। हाल ही में उन्होंने आठ किलो हेरोइन मंगवाई थी।
Counter Intel Pathankot has arrested 2 smugglers and recovered 10 Kg of Heroin along with 2 pistols, 4 magazines & 180 live cartridges. Arrested persons were in contact with Pakistan based operative who pushed the consignment through the fences into India: Punjab DGP Gaurav Yadav pic.twitter.com/3Ze9EpGbCL
— ANI (@ANI) December 28, 2022