फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two school students murdered boy in bathinda

रंजिश के चलते दो स्कूली छात्रों ने मार डाला युवक

Tue, 22 Dec 2015 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Tue, 22 Dec 2015 09:10 PM IST
विज्ञापन
two school students murdered boy in bathinda

रंजिश के चलते दो स्कूली छात्रों ने दिनदहाड़े एक युवक की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात पंजाब के बठिंडा जिले की रामां मंडी में अंजाम दी गई। मृतक की पहचान गोरा सिंह निवासी गांव मानसा कलां जिला बठिंडा के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


इस मामले की जांच कर रहे थाना रामां के एएसआई गुरमेल सिंह के अनुसार गोरा सिंह रामां मंडी में रहने वाली अपनी बहन के पास 15 दिन पहले ही आया था। वह रामां मंडी में मजदूरी करने आया था। उसकी कुछ दिन पहले उक्त दोनों छात्रों के साथ मामूली कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोनों आरोपी छात्र उससे रंजिश रखने लगे।
विज्ञापन


मंगलवार को जब गोरा सिंह अपने रिश्तेदारों के साथ मेन बाजार में खरीदारी कर रहा था तो अचानक दोनों स्कूली छात्र वहां पर आ गए। उनमें से एक ने किसी तेज हथियार से उसके गले पर वार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर दोनों आरोपी छात्रों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है। उनको बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी सरकारी स्कूल में पल्स वन के छात्र हैं। पुलिस के अनुसार दोनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed