फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two SAD councilor Including 15 arrested for Gambling

जुआ खेलते शिअद के 2 पार्षद सहित 15 गिरफ्तार

Fri, 05 Sep 2014 07:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 05 Sep 2014 07:45 PM IST
विज्ञापन
two SAD councilor Including 15 arrested for Gambling

पंजाब के जालंधर में अमृतसर-नई दिल्ली नेशनल हाईवे स्थित होटल में वीरवार देर रात छापेमारी में पकड़े गए जुआरियों का नाता सत्ताधारी पार्टी से है। पकड़े गए आरोपियों में दो शिअद पार्षद भी शामिल हैं।

विज्ञापन


इनके पास से नौ लाख 31 हजार 400 रुपये की राशि बरामद की गई है। इनके अलावा नरुला पैलेस का मालिक हरबंस लाल घोनी भी गिरफ्तार लोगों में शामिल है। एसपी डिटेक्टिव हरकंवलप्रीत सिंह खख के मुताबिक मामले की पूरी वीडियोग्राफी की गई है और यह छापेमारी ज्वाइंट टीम द्वारा गुप्त सूचना पर की गई है, जिसमें कई अधिकारी शरीक थे।
विज्ञापन


एसएसपी नरिंदर भार्गव के पास इस हाईप्रोफाइल जुए के बारे में गुप्त सूचना थी, जिसके बाद उन्होंने आईपीएस अधिकारी विवेकशील सोनी, डीएसपी करतारपुर और एसपी डिटेक्टिव हरकंवलप्रीत सिंह की एक संयुक्त टीम का गठन किया। इसके बाद करतारपुर मेन रोड पर स्थित होटल में छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं पकड़े एक आरोपियों के नाम

two SAD councilor Including 15 arrested for Gambling

पुलिस के आने से कुछ वक्त पहले ही जालंधर का एनआरआई शिब्बू लहौरिया वहां से निकल चुका था।

पुलिस ने जब छापेमारी की तो वहां से 15 लोग जुआ खेलते मिले, जिसमें जंग बहादुर करतारपुर, मनोज कुमार पार्षद (शिअद), गोगी राम निवासी आर्य नगर करतारपुर, पूर्व पार्षद जसविंदर निक्कू (आजाद), जसविंदर सिंह पुत्र अवतार सिंह, संजीव कुमार, शिअद नेता व पार्षद प्रिंस अरोड़ा (पूर्व प्रधान नगर काउंसिल करतारपुर), सुच्चा सिंह दयालपुर, सुनील कुमार चंदन नगर लुधियाना, रंजीत राजू कपूरथला, नरूला पैलेस के मालिक हरबंस घोनी निवासी गोपाल नगर, विजय कुमार पूर्व पार्षद (पूर्व वाइस प्रधान नगर काउंसिल करतारपुर), परमजीत सिंह, गुरदीप सिंह निवासी कपूरथला और हर्ष कुमार निवासी कपूरथला को गिरफ्तार किया गया।

इस मौके पर पुलिस को नौ लाख 31 हजार 400 की राशि और 17 मोबाइल फोन भी बरामद हुए। सभी आरोपियों को पकड़कर थाना लाया गया और उनकी तलाशी ली गई तो उनकी जेब से 1.67 लाख की राशि मिली। पुलिस ने इस मामले में शिब्बू लहौरिया को भी केस में नामजद कर लिया है और उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed