फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two road accidents in Patiala of Punjab, Two peoples dead and 26 injured

पटियालाः बस और बाइक में भिड़ंत से दो की मौत, पिकअप पलटने से 20 बच्चों समेत 26 घायल

Sun, 02 Jun 2019 06:34 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 02 Jun 2019 06:34 AM IST
विज्ञापन
Two road accidents in Patiala of Punjab, Two peoples dead and 26 injured
अस्पताल में भर्ती घायल बच्चे

पंजाब के पटियाला में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और 20 बच्चों समेत 26 लोग घायल हो गए। पटियाला-देवीगढ़ रोड पर शनिवार सुबह पीआरटीसी बस और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए बस चालक को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जांच अधिकारी थाना सन्नौर से एएसआई मेजर सिंह ने बताया कि एसी मैकेनिक गुरप्रीत गिर (24) निवासी सवाई सिंह वाला और शमशेर सिंह (19) निवासी धादियां सुबह करीब 10 बजे बाइक पर सवार होकर देवीगढ़ से पटियाला की तरफ जा रहे थे। उधर पीआरटीसी की बस पटियाला से पिहोवा (कुरुक्षेत्र) की तरफ जा रही थी। 
विज्ञापन


रास्ते में पटियाला-देवीगढ़ रोड पर ढिल्लों फन वर्ल्ड के नजदीक पीआरटीसी बस और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक बस और बाइक दोनों की रफ्तार काफी तेज थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर सरकारी राजिंदरा अस्पताल भेजा गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने पीआरटीसी बस के चालक अवतार सिंह निवासी दीप नगर पटियाला को काबू करके उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।

श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 20 बच्चों समेत 26 घायल

Two road accidents in Patiala of Punjab, Two peoples dead and 26 injured
अस्पताल में घायल बच्चों का चल रहा इलाज - फोटो : अमर उजाला

नाभा-भादसों रोड पर शनिवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी महिंद्रा पिकअप तेज रफ्तार के कारण अचानक पलट गई। हादसे में गाड़ी में सवार 20 बच्चों समेत 26 लोग घायल हो गए। उन्हें तुरंत भादसों के अस्पताल व नाभा के सरकारी सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने दो बच्चों की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले में घायलों के बयान ले रही थी। 

जांच अधिकारी रोहटी पुल पुलिस चौकी के इंचार्ज मनजीत सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीब पौने 11 बजे संगरूर में भवानीगढ़ के गांव माझी के रहने वाले 26 बच्चे व महिलाएं महिंदरा पिकअप से पटियाला के गांव नंदपुर केशों में सालाना भंडारे पर जा रहे थे। रास्ते में नाभा-भादसों रोड पर गांव कैदूपुर के पास तेज रफ्तार होने के कारण महिंदरा पिकअप चालक ने संतुलन खो दिया और गाड़ी पलट गई।

हादसे में सभी 26 बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों में 20 बच्चे शामिल हैं। घायलों में कुछ को भादसों के सिविल अस्पताल व बाकी को नाभा के सिविल अस्पताल लाया गया। घायलों में गांव माझी का अर्शप्रीत सिंह, रजिंदर कौर, सिमरनजीत, मनप्रीत, सोनू, रिशू, नीतिका, जसप्रीत, कुलवंत, मनप्रीत कौर, वीरपाल, रवि कुमार, इशप्रीत कौर, सुरिंदरपाल सिंह, रमनदीप कौर, बलवान सिंह और मीनू रानी समेत अन्य शामिल हैं।  
नाभा सिविल अस्पताल के एसएमओ डा. संजय सिंगला ने बताया कि उनके अस्पताल में 17 घायलों को दाखिल कराया गया था। इनमें बच्चे व महिलाएं शामिल थीं। इन घायलों में से 13 साल के प्रीत और 14 साल के रोशन की हालत काफी गंभीर थी। दोनों को पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed