{"_id":"650b3d547e5197b95304fef3","slug":"two-petrol-pumps-looted-in-sultanpur-lodhi-of-punjab-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपूरथला: सुल्तानपुर लोधी में दो पेट्रोल पंप लूटे, एक आरोपी को कर्मचारियों ने पकड़ा, 'पुलिसवाला' निकला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कपूरथला: सुल्तानपुर लोधी में दो पेट्रोल पंप लूटे, एक आरोपी को कर्मचारियों ने पकड़ा, 'पुलिसवाला' निकला
Thu, 21 Sep 2023 12:18 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 21 Sep 2023 12:18 AM IST
सार
डीएसपी बबनदीप सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पंजाब पुलिस का एक आई कार्ड मिला है। उस पर रणधीर सिंह लिखा है। हालांकि यह सच में पुलिस कर्मी है, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल थाना सुल्तानपुर लोधी में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुल्तानपुर लोधी में बाइक सवारों लुटेरों ने दो पेट्रोल पंपों को निशाना बनाया है। मलसिया रोड ताशपुर स्थित पेट्रोल पंप के कारिंदों से तीन नकाबपोशों ने दातर की नोक पर 25 हजार और गांव मेवा सिंह वाला पेट्रोल पंप पर दो बाइक सवारों ने गन प्वाइंट पर पांच हजार रुपये की लूट की। इनमें से एक को पंप के कारिंदों ने पीछा कर दबोच लिया है। पकड़ा गया आरोपी पंजाब पुलिस का मुलाजिम बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जोगिंदर सिंह निवासी घुदुवाल जिला जालंधर ने पुलिस को बताया कि 17 सितंबर की रात सवा नौ बजे वह मलसियां रोड ताशपुर पर स्थित अपने पेट्रोल पंप के कार्यालय में मौजूद था। पंप पर शिवम पाल निवासी भरतपुर (यूपी), सतीश कुमार और रामकुमार निवासी जिला पन्ना (मध्य प्रदेश) तेल डालने में लगे थे। इसी दौरान एक बिना नंबर की बाइक पर तीन नकाबपोश युवक आए। इनमें से दो युवक उतरकर शिवम पाल के पास आए और एक ने दातर दिखाकर उसकी जेब से 25 हजार रुपये की नकदी निकाल ली और दूसरा नकाबपोश गोली मारने की धमकी देकर शिवम और सतीश से जबरन मोबाइल छीनकर मलसियां की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन
वहीं गांव मेवा सिंह वाला स्थित धंजू फिलिंग स्टेशन के मालिक बलबीर सिंह ने बताया कि वह बुधवार की शाम चार बजे पंप पर मौजूद थे। इसी दौरान दो बाइक सवार लुटेरों आए और इनमें से लुटेरा खुद को पुलिस वाला बताते हुए पंप ऑपरेटर विधि सिंह को गन प्वाइंट पर सारे पैसे निकाल कर देने की धमकी दे रहा था। इस पर घबरा कर मैनेजर ने पांच हजार रुपये दे दिए। जैसे ही वह पैसे लेकर भागने लगे तो पंप पर मौजूद लोगों ने पीछा करके एक को दबोच लिया, जबकि दूसरा लुटेरा फरार हो गया।
विज्ञापन
भागते समय आरोपी ने अपना पिस्टल समीप ही एक छप्पड़ में फेंक दिया। थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस पिस्टल तलाश कर रही है। डीएसपी सुल्तानपुर लोधी बबनदीप सिंह और थाना प्रभारी लखविंदर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। डीएसपी बबनदीप सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पंजाब पुलिस का एक आई कार्ड मिला है। उस पर रणधीर सिंह लिखा है। हालांकि यह सच में पुलिस कर्मी है, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल थाना सुल्तानपुर लोधी में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।