फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two people shot dead in Ropar of Punjab

Punjab News: ब्लॉक समिति सदस्य के पति व देवरानी की गोली मारकर हत्या, घर में घुसकर वारदात

Wed, 01 Nov 2023 01:14 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 01 Nov 2023 01:14 PM IST
सार

पुलिस ने रवि कुमार और काला, जसवंत सिंह, रोहित कुमार और नीरज कुमार, पमपा, लवली, धर्मपाल और जै चंद समेत 10-15 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी गुरविंद्र सिंह ढिल्लों ने कहा कि दो आरोपियों को काबू कर लिया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Two people shot dead in Ropar of Punjab
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के रोपड़ जिले के करतारपुर में पुरानी रंजिश में कांग्रेस ब्लॉक समिति सदस्य के पति व देवरानी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसी दौरान समिति सदस्य का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने नौ नामजद और 10-15 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के पास दर्ज बयान में राजकुमार पुत्र साधु राम निवासी करतारपुर ने बताया उनके बड़े भाई कर्म चंद (जो समिति सदस्य भोली देवी का पति हैं) ने उन्हें 30 अक्तूबर को बताया कि उनके बेटे संदीप कुमार को रवि कुमार पुत्र हरी राम फोन करके जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने अपने भाई को कहा कि कोई बात नहीं हम सुबह बैठकर बात कर लेंगे। घबराने की कोई बात नहीं है। करीब 10 बजे उनके बरामदे की लाइट जल रही थी, तभी एकदम उनके गांव के रवि कुमार, काला पुत्र हरीराम उर्फ चूहडू, जसवंत सिंह उर्फ बंतू पुत्र रत्ती राम, रोहित कुमार पुत्र जै चंद, नीरज कुमार पुत्र जै चंद, पामपा पुत्र रोशन लाल, लवली पुत्र चमन लाल, धर्मपाल पुत्र सरूप राम और 10-15 अज्ञात व्यक्तियों के साथ उनके घर आ गए और रवि कुमार ने उन्हें ललकारे लगे। आरोपियों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित कुमार के साथ में भी रिवाल्वर था। उसने भी फायरिंग की। फायरिंग में एक गोली उनकी भाभी गीता पत्नी धर्मपाल के पेट में लगी जबकि दूसरी गोली उनके भाई कर्म चंद के कमर के नजदीक लगी जबकि एक अन्य गोली उनके भतीजे संदीप कुमार के मुंह पर लगी और एक गोली उनके मुंह को छूकर निकल गई। इसके अलावा उन्होंने कई गोलियां चलाई। इस दौरान उनके साथ अन्य अज्ञात नौजवान किरपानों और डंडे से लैस थे। शोर मचाने पर पड़ोसी एकत्र हो गए जिसे देखकर उक्त हमलावर मौके से धमकी देकर भाग निकले। 

इसके बाद उन्होंने अपने निजी वाहन से अपने घायल भाई कर्म चंद, भाभी गीता देवी और भतीजे संदीप कुमार को सरकारी अस्पताल सिंहपुर ले गया। यहां डॉक्टरों ने उनके भाई कर्म चंद और उनकी भाभी गीता देवी को मृत घोषित कर दिया। उनके भतीजे की हालत गंभीर देखते उसे पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया। 

राजकुमार ने बताया कि उक्त हमला जै चंद शह पर किया गया है क्योंकि हमारे बच्चों का पहले रवि कुमार से झगड़ा हो गया था। इसका पंचायत में समझौता भी हो गया था। इसी रंजिश तहत उक्त व्यक्तियों ने उनके घर पर हमला किया है। गांववासियों के अनुसार उक्त नौजवानों ने घर के अलावा गांव में भी कई गोलियां चलाईं जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल था।

पुलिस ने रवि कुमार और काला, जसवंत सिंह, रोहित कुमार और नीरज कुमार, पमपा, लवली, धर्मपाल और जै चंद समेत 10-15 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी गुरविंद्र सिंह ढिल्लों ने कहा कि दो आरोपियों को काबू कर लिया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed