फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two people murdered in Gurdaspur of Punjab

श्मशान में ली दो की जान: गुरदासपुर में दो लोगों की हत्या से सनसनी, पास में टूटा पड़ा मिला गमला

Fri, 25 Jun 2021 08:21 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 25 Jun 2021 08:21 PM IST
सार

पंजाब के गुरदासपुर जिले में दो लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। दोनों के शव श्मशान घाट के पास खेतों में मिले। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पास में ही गमले भी टूटे पड़े हैं। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Two people murdered in Gurdaspur of Punjab
गुरदासपुर में दो लोगों की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

थाना धारीवाल के अधीन गांव फज्जूपुर के श्मशान घाट के नजदीक खेतों में दो व्यक्तियों की हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर एसपी (देहात) हरविंदर सिंह संधू, डीएसपी कुलविंदर सिंह विर्क, डीएसपी राजेश कक्कड़ मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर लिया है। मृतकों की पहचान शाम लाल और स्टीफन के रुप में हुई है।

विज्ञापन


तरलोक सिंह पुत्र हरनाम सिंह निवासी गांव लेहल ने पुलिस को सूचना दी कि गांव फज्जूपुर के श्मशान घाट में बने एक धार्मिक स्थान पर लक्ष्मण दास और उसका परिवार पिछले करीब 40 साल से रहता था। परंतु लक्ष्मण दास और उसकी पत्नी की मौत हो जाने के बाद उनका लड़का शाम लाल (35) श्मशान घाट में रहता था। 

विज्ञापन

वहीं चमन मसीह निवासी गांव लेहल की मौत हो जाने के कारण उसका लड़का स्टीफन भी शाम लाल के साथ ही शमशान घाट में ही रहता था। शाम लाल और स्टीफन दोनो खेतों में मजदूरी करके अपना गुजारा करते थे। जबकि कुछ अन्य लड़के इनके पास आ कर ताश खेलते थे।

तरलोक सिंह ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वह अपनी मोटर पर गया तो देखा कि श्मशान घाट में पड़े बिस्तरों के पास खून बिखरा पड़ा था। जबकि शाम लाल और स्टीफन के शव श्मशान घाट के नजदीक खेतों में पड़े थे। श्मशान घाट पर ही गमले टूटे पड़े थे। इससे यह भी आशंका है कि हत्यारों ने इन्हीं से हमलाकर वारदात को अंजाम दिया और शवों को घसीट कर खेतों में फेंक दिया।

एसपी (देहात) हरविंदर सिंह संधू ने बताया कि तरलोक सिंह के बयान के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि गांव के सरपंच के अनुसार श्मशान में लोग ताश जरूर खेलते थे लेकिन वहां नशा नहीं होता था। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed