फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   two people murder in land dispute in bernala

प्लॉट को लेकर भिड़े दो गुट, गंडासियां-गोलियां चलीं, दो लोगों की मौत

Sat, 20 Aug 2016 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब) Updated Sat, 20 Aug 2016 09:02 AM IST
विज्ञापन
two people murder in land dispute in bernala
gun
प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। खूब गंडासियां, गोलियां और लाठियां चलीं और दो लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा। मामला पंजाब के बरनाल का है। जिले के गांव जगजीतपुरा में एक प्लाट के कब्जे को लेकर दो गुटों में लड़ाई हो गई।
विज्ञापन


झगडे़ में गोली चलने से चाचा-भतीजा की मौत हो गई, जबकि दोनों गुटों के करीब एक दर्जन व्यक्ति गंभीर जख्मी हो गए। जगजीतपूरा के पूर्व सरपंच बंत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह व उसका भतीजा जगदेव सिंह पुत्र अजायब सिंह का गांव में स्थित एक प्लाट संबंधी दूसरे गुट से झगड़ा था।
विज्ञापन


शुक्रवार को दूसरे गुट ने हथियारों से लेस होकर अपने समर्थकों को साथ लेकर उस प्लाट पर कब्जा करने की नीयत से प्लाट में ट्रैक्टर ट्रालियों से मिट्टी डालनी शुरू कर दी तो इसकी भनक बंत सिंह व जगदेव सिंह को लग गई। वह मौके पर पहुंचे तो दोनों गुटों में लाठियों और गंडासों से लड़ाई हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक को छाती में तो दूसरे को सिर में लगी गोली

two people murder in land dispute in bernala
बंदूक
नतीजन दोनों गुटों के एक दर्जन के करीब व्यक्ति गंभीर जख्मी हो गए। इस दौरान दूसरे गुट में से एक व्यक्ति ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। एक गोली बंत सिंह की छाती में लगी और दूसरी गोली जगदेव सिंह के सिर में जा लगी।

इससे दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह व डीएसपी राज कपूर भारी पुलिस फोर्स लेकर वहां पहुंच गए, लेकिन तब तक घटना घट चुकी थी।

जिला पुलिस मुखी गुरप्रीत सिंह तूर ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जिनकी जल्दी पहचान कर ली जाएगी और लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed