फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two people died in a car-bike accident in Ferozepur

फिरोजपुर में कार-बाइक की जोरदार टक्कर, दो लोगों की मौत, तीन घायल

Sat, 04 Aug 2018 09:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब) Updated Sat, 04 Aug 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
Two people died in a car-bike accident in Ferozepur
सांकेतिक तस्वीर
थाना ममदोट के अंतर्गत शुक्रवार सुबह गांव खाईफेमीकी-ममदोट रोड पर एक ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक कर रही बाइक सामने से आ रही कार से टकरा गई।हादसे में बाइक पर सवार पांच व्यक्तियों में से दो की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तीनों घायलों को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज में दाखिल करवाया है। उधर, थाना ममदोट पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सुबह सवा पांच बजे बाइक पर गुरप्रीत सिंह पुत्र शेर सिंह वासी गांव ढाब खुशहाल जलालाबाद, करणदीप सिंह पुत्र गुरमीत सिंह, अमनदीप सिंह पुत्र धर्मेंद्र सिंह, हरप्रीत सिंह पुत्र गुरमेज सिंह व साहिल पुत्र गुरमेल वासी गांव नरंगके लेली वाला सवार होकर कहीं जा रहे थे। गांव खाईफेमीकी-ममदोट रोड पर आगे जा रही ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक कर रहे थे। इस दौरान सामने से एक कार आ रही थी। कार और बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। 
विज्ञापन


इस हादसे में गुरप्रीत सिंह व करणदीप सिंह की मौत हो गई और अमनदीप, हरप्रीत व साहिल गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तीनों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां इनकी नाजुक हालत देखते हुए फरीदकोट मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। कार चालक घटना के बाद फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल तक पहुंचाया। उधर, थाना ममदोट के एसएचओ रणजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed