फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two people die in Punjab from drug addiction

पंजाब में नहीं थम रहा नशे से मौत का सिलसिला, फिर लील ली दो युवकों की जान

Tue, 03 Jul 2018 09:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब) Updated Tue, 03 Jul 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
Two people die in Punjab from drug addiction
मृतक के परिजन
नशे की ओवरडोज से सोमवार को गांव खिलचियां और शहर के जीरा गेट के पास दो युवकों की मौत हो गई। दोनों नशे के आदी थे। उल्लेखनीय है कि पिछले एक सप्ताह में गांव घुमगर, आरएफके, सतियांवाला और खाईफेमीकी में चार नौजवानों की नशे के कारण मौत हो चुकी है। फिरोजपुर में अब तक नशे से मरने वालों की संख्या छह हो चुकी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फिरोजपुर शहर के जीरा गेट के अंदर रहने वाले अशोक कुमार के नौजवान बेटे शिवम (22) उर्फ शिबू की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। अशोक ने बताया कि उसके पांच बच्चे हैं, जिनमें दो लड़के और तीन लड़कियां हैं। शिवम किसी मोटर शोरूम में काम करता था और आठ माह से उसे नशे की लत लग गई। रविवार को रात नशे की हालत में घर आया और अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। अशोक ने कहा कि परिवार की हालत बहुत नाजुक है और पिछले छह माह से वह खुद बीमार हैं। दो लड़कियों की शादी हो चुकी है और एक बेटी की शादी अभी करनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह गांव खलचियां में नशे के आदी सेमा (27) उर्फ बसंत की सोमवार मौत हो गई। सेमा शादीशुदा था और नशा करता था। इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। नशे के कारण सेमा की हालत खराब रहती थी और इसका फिरोजपुर के सिविल अस्पताल और फरीदकोट मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा था। सेमा अपने माता-पिता के साथ रहता था। उधर, आईजी जीएस ढिल्लों ने कहा कि नशे से मर रहे युवकों के संबंध में दो दिन में एसएसपी से रिपोर्ट मांगी है। जिले में नशे की बिक्री पर कंट्रोल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed