फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two people arrested with fake currency in Firozpur of Punjab

फिरोजपुरः नहीं थम रहा जाली नोटों का कारोबार, 94 हजार की नकली करेंसी के साथ दो गिरफ्तार

Tue, 08 Jan 2019 09:17 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 08 Jan 2019 09:17 AM IST
विज्ञापन
Two people arrested with fake currency in Firozpur of Punjab
सांकेतिक तस्वीर

नारकोटिक्स सेल ने 94 हजार रुपये की जाली करेंसी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कंप्यूटर, स्कैनर व अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। पकड़ा गया एक आरोपी शिक्षक है और दूसरे आरोपी की पत्नी शिक्षक है। इनके पास से दो हजार, पांच सौ व दो सौ रुपये के लगभग 275 नोट बरामद किए हैं। उधर, थाना कैंट पुलिस ने सोमवार को उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


नारकोटिक्स सेल के एएसआई दलविंदर सिंह ने थाना कैंट पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह पुलिस पार्टी के साथ छावनी स्थित डीएवी कॉलेज के पास गश्त कर रहा था। उन्हें गुप्त सूचना मिली कि सुरजीत सिंह निवासी गली नंबर-छह सुंदर नगर फिरोजपुर रोड, जिला फरीदकोट व शिक्षक देस राज उर्फ देसा निवासी बाबे तारे वाला खूह थाना गुरुहरसहाए जाली भारतीय करेंसी तैयार कर बाजार में चलाते हैं। 
विज्ञापन


इस समय छावनी स्थित आर्य अनाथालय स्कूल के पीछे कच्चे रास्ते पर उक्त दोनों आरोपी जाली करेंसी के साथ खड़े किसी का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने छापेमारी कर उक्त दोनों को गिरफ्तार कर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास दो हजार, पांच सौ और दो सौ रुपये के लगभग 275 नोट बरामद हुए। कुल रकम 94 हजार बनती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नारकोटिक्स सेल के अधिकारियों के मुताबिक उक्त दोनों आरोपी दो हजार, पांच सौ व दो सौ रुपये के नोट तैयार करते समय उसमें चमकीली तार भी डालते थे ताकि कोई भी व्यक्ति नोट को लाइट में देखे तो तार चमकने लगे। एसपी (डी) बलजीत सिंह का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि ये लोग किन-किन लोगों को जाली करेंसी सप्लाई करते थे।  

40 हजार के नकली नोटों सहित एक काबू, एक फरार

 नकली नोटों के मामले में रोड़ी पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर उसके पास से 40 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर इस गिरोह के अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि रोड़ी में कुछ व्यक्ति नकली नोट चला रहे हैं। जिसके आधार पर पुलिस ने बस स्टैंड के निकट थैला लिए घूम रहे एक व्यक्ति को शक के आधार पर काबू कर उसके थैले की तलाशी ली तो उसमें 500-500 रुपये के 80 नोट बरामद हुए।

 इस दौरान एक अन्य आरोपी भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान पाया कि एक ही नंबरों के कई अलग-अलग नोट थे। सामने आया कि ये नोट कंप्यूटर द्वारा स्कैन कर बनाए गए थे। काबू किए गए आरोपी की पहचान पंजाब के संगरूर जिला के गांव काल बंजारा निवासी प्रगट सिंह के रूप में हुई है। 

पुलिस ने आरोपी से जब पूछताछ की तो उसने बताया कि इस कार्य में उसका एक साथी मलकीत सिंह निवासी कोरवाला शामिल है। पुलिस ने आरोपी को साथ लेकर फरार हुए आरोपी मलकीत के गांव व संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। लेकिन वह हाथ नहीं लगा। वहीं सूचना के बाद सीआईए सिरसा ने भी मौके पर पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की। पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश में है।  

 आरोपी से 40 हजार रूपये की नकदी बरामद की गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।  2 आरोपी थे जिनमें से एक को काबू कर लिया गया। जबकि दूसरा फरार होने में कामयाब रहा। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। - सत्यवान शर्मा, एसएचओ, रोड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed