{"_id":"5cacf5dbbdec2217210e7b29","slug":"two-people-arrested-in-allegation-of-tantric-vidya-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्मशान घाट में अजीब हरकत करते पकड़े गए दो युवक, एक निर्वस्त्र अस्थियों पर था बैठा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
श्मशान घाट में अजीब हरकत करते पकड़े गए दो युवक, एक निर्वस्त्र अस्थियों पर था बैठा
Wed, 10 Apr 2019 01:15 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चोपटा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चोपटा (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 10 Apr 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव गुसाईयाना के श्मशानघाट में कुछ लोगों ने दो युवकों को पकड़ कर उनकी धुनाई कर दी तथा बाद में उन्हें पुलिस को सौंप दिया। आरोप है कि दोनों युवक तांत्रिक विद्या के तहत अस्थियों से छेड़छाड़ कर रहे थे।
विज्ञापन
कागदाना पुलिस चौकी ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता गुसाईयाना निवासी साहबराम सोनी ने बताया कि तीन अप्रैल को उसकी पत्नी संतोष की हार्टअटैक से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
उसका दाह संस्कार गांव के श्मशानघाट में किया गया। उन्होंने बताया कि हिंदू धर्म की रीति अनुसार रस्म पगड़ी तक मृतक के परिजन श्मशानघाट में चिता पर पानी डालते हैं।
विज्ञापन
दो दिन पूर्व मृतका के परिजनों को शक हुआ कि रात को राख एवं अस्थियों के साथ छेड़छाड़ की गई है। दो दिन तक ऐसा महसूस होने के बाद मृतका के परिजनों ने रात को श्मशानघाट में पहरा देना शुरू कर दिया।
अस्थियों पर निर्वस्त्र होकर बैठा युवक
शिकायतकर्ता साहबराम सोनी ने आरोप लगाया कि सोमवार रात करीब 12 बजे दो युवक श्मशानघाट में पहुंचे और उनमें से एक युवक निर्वस्त्र हो गया। वहीं दूसरा उसके पास बैठ गया। निर्वस्त्र युवक महिला की अस्थियों पर बैठ गया और मंत्रोचारण करने लगा।
तभी वहां छिपे बैठे मृतका के परिजनों ने दोनों युवकों को घेर लिया और उनकी पिटाई की। दोनों में से एक युवक उनके गांव का ही था, जिसकी पहचान रघुबीर के रूप में हुई। वहीं पूछताछ में पता चला कि दूसरा युवक हिसार जिले के उकलाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर का रहने वाला देवदास है। उन दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।
ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। साहबराम सोनी के बयान के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। - श्रवण, जांच अधिकारी, कागदाना पुलिस चौकी।