सिपाही परीक्षा में भाई को नकल कराने पहुंचा युवक, जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, पढ़ें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से रविवार को आयोजित की गई पुरुष सिपाही भर्ती परीक्षा में नकली फ्लाइंग बनकर परीक्षा केंद्र में अपने भाई को नकल कराने वाला आरोपी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में सब इंस्पेक्टर है। उसके पास पर्ची में आंसर की थी।
पुलिस ने आरोपी दोनों भाईयों को सोमवार को न्यायाधीश निमित कुमार की अदालत में पेश किया जहां से दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है। रिमांड के दौरान पुलिस पता लगाएगी कि आरोपी आंसर की कहां से और किसके पास से लेकर आया। पुलिस आरोपियों से जब्त किए मोबाइल भी चेक कर रही है।
रविवार को निजी कॉलेज में दूसरे सत्र में हिसार जिला के नियाना गांव निवासी नीरज परीक्षा दे रहा था। पेपर खत्म होने में पांच-सात मिनट शेष थे। इसी बीच नीरज का बड़ा भाई संदीप एचएसएससी की फर्जी फ्लाइंग बनकर कमरे में घूस आया। पूछताछ में उसने खुद को स्कूल मैनेजमेंट का सदस्य बताया। इसी दौरान उसने उसने भाई के पास एक पर्ची फेंक दी थी। एचएसएसएसी कर्मचारी कमरे में पहुंचे तो भागने की कोशिश करने लगा, जिसे समय रहते दबोच लिया। उसके पास जो पर्ची थी वह उसने निगल ली थी।
हिसार में तैनात है संदीप
फूड सप्लाई डिपार्टमेंट में सब इंसपेक्टर संदीप की ड्यूटी हिसार में है। उसका छोटा भाई नीरज बीए पास है। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। पिछले दो तीन साल में उसने जेई, ग्रुप डी सहित कई परीक्षा दी हैं।
पेपर के साथ भेजी ओएमआर सीट
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से केंद्र अधीक्षक ने आरोपी नीरज की ओएमआर सीट सील करके अन्य ओएमआर सीट के साथ भेजी है। अभी वह पेपर चेक होगा या नहीं, इस पर आयोग फैसला लेगा। पुलिस का कहना है कि अगर उन्हें ओएमआर सीटी की जरूरत पड़ी तो आयोग से मंगवा लेंगे।
कल कोर्ट में दोबारा करेंगे पेश
सिटी इंचार्ज कृपाल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायाधीश निमित कुमार की अदालत में पेश किया गया था। उन्हें दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है। 26 दिसंबर को न्यायालय में दोबारा पेश किया जाएगा।