फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two man arrested for Threats and ask 20 million Ransom

रातों-रात अमीर बनने की चाह में मांगी 20 लाख फिरौती

Thu, 01 May 2014 08:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फगवाड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, फगवाड़ा Updated Thu, 01 May 2014 08:01 PM IST
विज्ञापन
two man arrested for Threats and ask 20 million Ransom

फगवाड़ा के एक मनीचेंजर से 20 लाख की फिरौती मांगने वाले दो युवकों को

विज्ञापन
पुलिस ने 24 घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

एसपी फगवाड़ा गुरसेवक सिंह बराड़ ने बताया कि शुक्ला मनीचेंजर के मालिक महिंद्रपाल शुक्ला ने पुलिस को शिकायत की थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उन्हें फोन पर मेसेज कर 20 लाख की फिरौती मांग कर रहा है।

ऐसा ना करने की सूरत में उसके परिवार को जान से मार देने की धमकियां दे रहा है। एसपी बराड़ ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना सिटी एसएचओ सरवण सिंह बल और सीआईए इंचार्ज वरियाम सिंह के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया।

इनमें एएसआई बलविंद्र राए और एएसआई परमजीत सिंह समेत अन्य कर्मचारियों को शामिल किया गया। मामले की तफतीश तकनीकी ढंग से करते हुए मोबाइल फोन की मदद से आरोपियों की पहचान कर ली गई।

फिरौती मांगने वालों की पहचान जतिंद्र सिंह वासी मोहल्ला सतनामपुरा फगवाड़ा और मोहम्मद दिलदार वासी गांव फराला थाना बहराम के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत जतिन्द्र सिंह को टोल प्लाजा बहराम के समीप और मोहम्मद दिलदार को गांव फराला से गिरफ्तार कर लिया है।

बराड़ ने बताया कि जतिंद्र सिंह ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि वे काफी समय पहले फगवाड़ा में एक ट्रेवल एजेंसी में काम करता था। इस दौरान वह शुक्ला मनीचेंजर में आकर पैसों के लेन देन को देखा था।

उसे अपने कारोबार में घाटा पड़ गया था। उसने फिल्मों से प्रभावित होकर फिरौती मांग रातों रात अमीर बनने की चाहत की वजह से इस साजिश को अंजाम दिया।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed