{"_id":"6b5bf7f869ca62e4a4bcf5d9f318224f","slug":"two-lover-lost-lives-in-train-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा ने देख लिया था एक साथ, ट्रेन से कट कर जान दे दी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाचा ने देख लिया था एक साथ, ट्रेन से कट कर जान दे दी
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 25 Nov 2013 09:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा कॉंपलेक्स के पास रेलवे ट्रैक पर एक किशोर और किशोरी ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। दोनों के हाथों में कुछ कापियां-किताबें थीं।
एक कापी में चार पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। दोनों दसवीं कक्षा में पढ़ते थे और उम्र 16 से 17 साल थी। आसपास के लोगों के अनुसार दोनों दोपहर बाद से ही पार्क में बैठे थे। शाम करीब पांच बजे ट्रेन की आवाज सुनकर तेजी से पटरी की ओर आए।
लड़के ने चुन्नी को ऐसे कंधे पर डाला जैसे फेरे लेते हैं और लड़की ने उसे पीछे से पकड़ लिया। पटरी पर हिमालयन क्वीन आ रही थी।
ट्रेन के पास आते ही दोनों पटरी पर कूद गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी ने कापी-किताबों से दोनों की शिनाख्त की और परिजनों को बुलाया।
जीआरपी के जांच अधिकारी राज कुमार ने बताया कि दोनों को साथ देख लिए जाने के बाद काफी फटकार पड़ी थी। इसलिए वे परेशान थे।
बचपन से साथी थे
लड़का और लड़की दोनों बापूधाम के रहने वाले थे और आपस में पडो़सी थे। दोनों बचपन से ही कालोनी के सरकारी स्कूल में साथ-साथ पढ़ रहे थे। दोनों को दिवाली के दिन लड़की के चाचा ने एक साथ देख लिया था। तब दोनों को खूब डांट पड़ी थी।
विज्ञापन
सुसाइड नोट में लिखा
हम दोनों की जाति अलग-अलग है। हमें मालूम है कि परिवार वाले कभी हमारी शादी नहीं होने देंगे। जीते जी हम साथ नहीं रह सकते इसलिए मर कर एक दूसरे के साथ रहना चाहते हैं।